Bulandshahr News: बुलंदशहर में 25 को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर आएंगे राहुल गांधी, स्वागत की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

Bulandshahr News:यूपी के बुलंदहर में 25 फरवरी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहुंचेगी । संभल से गंगा पार कर बुलंदशहर के अनूपशहर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहुंचेगी, जिसके स्वागत की तैयारियों में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे है।

Report :  Sandeep Tayal
Update: 2024-02-09 14:06 GMT

बुलंदशहर में 25 को 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' लेकर आएंगे राहुल गांधी, स्वागत की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता: Photo- Newstrack

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदहर में 25 फरवरी को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहुंचेगी । संभल से गंगा पार कर बुलंदशहर के अनूपशहर में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहुंचेगी, जिसके स्वागत की तैयारियों में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे है।

शुक्रवार को अनूपशहर में पूर्व एमएलसी हरेंद्र अग्रवाल और जिला अध्यक्ष राकेश भाटी ने कार्यकर्ताओ को मीटिंग की। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संयोजक हरेंद्र अग्रवाल ने कार्यकर्ताओ से यात्रा से आम जन मानस को जोड़ने की अपील करते हुए कहा कि यात्रा और कांग्रेस की जन कल्याणकारी नीतियों का प्रचार प्रसार कर ज्यादा से ज्यादा लोगो को यात्रा में लेकर पहुंचने की बात कही। जिलाध्यक्ष राकेश भाटी ने भी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बुलंदशहर में होगा भव्य स्वागत 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो, न्याय यात्रा संभल से अनूपशहर के माध्यम से जनपद में आगे बढ़ेगी। गंगा पुल पर राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत व संबंधित मार्ग में पड़ने वाले स्थानों का भ्रमण कर अंतिम रूप रेखा तय की जा रही है। हरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का बुलंदशहर में जगह जगह भव्य स्वागत होगा।

यात्रा का रूट तय करने के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए विधान परिषद के पूर्व सदस्य हरेन्द्र अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष ठा.राकेश भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ भारत जोड़ो, न्याय यात्रा के लोकल रूट का मौके पर जाकर अवलोकन किया। रूट निरीक्षण के बाद कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत कार्यक्रम पर चर्चा की गई। यात्रा को डिबाई दोराहा, अलीगढ़ व दूसरा रूट अनूपशहर से बुलंदशहर, खुर्जा अलीगढ़ हेतु मार्ग का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजी जा रही है।

इस मौके पर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, रवींद्र प्रधान, प्रज्ञा गौड़, रवि लोधी, प्रभात कौशिक, राजेश शर्मा, मोहन सरीन, नितिन शर्मा राजेंद्र शर्मा, गोल्डी शर्मा, योगेश कुमार आदि कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

Tags:    

Similar News