Jalaun News: राहुल की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, खाबरी बोले- पूरे दम से लड़ेंगे 2024 का चुनाव

Jalaun News: राहुल गांधी को निचली अदालत में सजा हुई है और जमानत भी मिल गई है। हम ऊपर तक इसकी लड़ाई लड़ेंगे। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं।

Update:2023-03-23 23:46 IST
जालौन: राहुल की सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, खाबरी बोले- पूरे दम से लड़ेंगे 2024 का चुनाव

Jalaun News: राहुल गांधी को दो साल की सजा मामले में उत्तर प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा राहुल गांधी से डर गई है। वह राहुल को तोड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि डरी हुई बीजेपी सरकार साम, दाम, दण्ड, भेद के हथकंडे अपना रही है।

जालौन में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित सम्मेलन में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने बहुजन समाज पार्टी के मंडल को-ऑर्डिनेटर के साथ आए पदाधिकारियों की सदस्यता दिलाई। राहुल गांधी की सजा पर जमकर भाजपा सरकार पर हमला बोला कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी से डरने वाली नहीं है, क्योंकि गांधी परिवार ने देश को आजाद कराने में उनके पूर्वजों ने कुर्बानी दी है। राहुल गांधी को निचली अदालत में सजा हुई है और जमानत भी मिल गई है। हम ऊपर तक इसकी लड़ाई लड़ेंगे। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं। अभी 30 दिन का समय है, हम अपील करेंगे।

"पूरे दम से लड़ेंगे 2024 का चुनाव"

जालौन में आयोजित कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो सम्मेलन में पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयार रहने का संदेश दिया। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह से नहीं डरेगी। हर चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेगी। चाहे उन पर कितनी भी परेशानियां आ जाएं कांग्रेस पार्टी 2024 का चुनाव पूरे जोश के साथ लड़ेगी।

सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस पार्टी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खबरी ने कहा भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश में भय का माहौल बना रही है। राहुल गांधी को 2 साल की सजा पर कहा कि भाजपा कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को डराना चाहती है। पार्टी 2024 के नायक के रूप में कांग्रेस का चेहरा सामने लाएगी। इस पर अभी निचली अदालत ने सजा सुनाई है और जमानत भी मिल गई है। अभी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का आदेश आना बाकी है। हमारे वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुके हैं। निचली कोर्ट ने हमें 30 दिन का समय दिया है। जल्द ही सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर करेंगे।

Tags:    

Similar News