कोरोना: शहर से लेकर गांव तक ऐसे कर रही हैं लोगों की मदद, पीजी की स्टूडेंट 'पलक'

कोरोना जैसी भयावह बीमारी से फैली उहापोह की स्थित में मास्क, सेनेटाइजर और राशन सामग्री के साथ जिले भर में घूम-घूम कर मदद करने वाली पलक सिंह की। पिछले एक पखवारे से हर दिन सुबह से शाम पलक सिंह समाज सेवी राजेश पाण्डेय के साथ शहर के मोहल्लों से लेकर जिले की सभी विधानसभा की गांवों तक जा रही हैं।

Update: 2020-04-14 09:46 GMT

सुल्तानपुर: अप्रैल की चिलचिलाती धूप। सुबह दस बजे के बाद से ही बढ़ता तापमान। दोपहर तक गली क्या और मोहल्ले क्या? हर एक अपने-अपने घरों के कमरे में क़ैद। उस वक़्त में जब हर कोई अपने घरों का दरवाजा बंद किए होता है। तब पूर्व मंत्री एवं बीजेपी नेता विनोद सिंह की बेटी पलक सिंह समाज के आख़री आदमी तक मदद देने के लिए शहर की सड़कों से लेकर गांव में खेत की मेढ़ों तक का सफर तय कर रही है।

एक पखवारे से हर दिन सुबह से शाम तक पहुंचाती हैं लोगों को मदद

हम बात कर रहे हैं कोरोना जैसी भयावह बीमारी से फैली उहापोह की स्थित में मास्क, सेनेटाइजर और राशन सामग्री के साथ जिले भर में घूम-घूम कर मदद करने वाली पलक सिंह की। पिछले एक पखवारे से हर दिन सुबह से शाम पलक सिंह समाज सेवी राजेश पाण्डेय के साथ शहर के मोहल्लों से लेकर जिले की सभी विधानसभा की गांवों तक जा रही हैं।

ये भी देखें: 7 हफ्ते में ऐसा क्या हुआ, मौत के मुंह में खिंचती चली गई दुनिया,कैद में बीत रहा जीवन

वो लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मुफ्त में मास्क देती हैं, सेनेटाइजर देती हैं और जानलेवा बीमारी से बचने की हिदायत भी। यही नही प्रशासनिक अमले में भी आज हर जुबान पर पलक सिंह का नाम है। हो भी क्यूं नही? हजारो की संख्या में मास्क और कई सौ लीटर सेनेटाइजर निःशुल्क इन्होंने मुहैया कराया है।

स्व. केदार नाथ सिंह की पौत्री हैं 'पलक'

दरअसल, पीजी की स्टूडेंट रही पलक के अंदर ये मदद का जज्बा नया नही, खानदानी है। वो जिस दादा की पौत्री हैं जिलेवासी आज भी जब उनका नाम लेते हैं तो गर्व के साथ बाबू केदार नाथ सिंह। बता दें कि स्व. केदार नाथ सिंह जिस समय केंद्र में कांग्रेस का बोल बाला था उस समय कांग्रेस की' हुकूमत में वो मंत्री हुए थे। पलक सिंह के पिता बीजेपी नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह भी मामूली शख्सियत के व्यक्ति नही, बल्कि समाज में आज भी उनकी कद्र है। बीएसपी हुकूमत में विनोद सिंह कैबिनेट मंत्री में शामिल थे। पलक सिंह ऐसे खानदान की बेटी हैं और अपने फर्ज को निभा रही हैं।

ये भी देखें: यूपी से बड़ी खबर: कोरोना को लेकर अब योगी सरकार का पूरा फोकस

Tags:    

Similar News