पंचायत चुनाव में आने लगे ग्राम प्रधानों की जीत के परिणाम, यहां देखें रिजल्ट

Newstrack Network :  Network
Published By :  Shweta
Update: 2021-05-02 01:26 GMT
Live Updates - Page 5
2021-05-02 08:56 GMT

फिरोजाबाद का परिणाम

शिकोहाबाद ब्लाक के नगला चंदा से कमलेश कुमारी हुई विजयी। चुनाव औसाता हुआ किसान को मिले 335 मत प्राप्त। दूसरे नंबर रूबी चुनाव चिन्ह कन्नीदूसरे नंबर रही। शिकोहाबाद ब्लाक का पहला परिणाम।

2021-05-02 08:50 GMT

हाथरस

वार्ड नम्बर 14 से पूर्व ऊर्जा मंत्री की पत्नी सीमा उपाध्याय  इस समय  आगे चल रही हैं। वहीं भाजपा की प्रत्याशी रितू उपाध्याय को 5000 वोटो को  किया पीछा।

2021-05-02 08:48 GMT

मेरठ परिणाम जारी

त्रिस्तरीय पंचायत प्रधान पद के 14 रिजल्ट घोषित।  ग्राम पंचायत सदस्य के 10 परिणाम घोषित। क्षेत्र पंचायत सदस्य के 3 पदों परिणाम घोषित।

2021-05-02 08:45 GMT

चन्दौली का परिणाम

सकलडीहा ब्लाक के गंजख्वाजा ग्राम का पहला परिणाम घोषित हुआ। जिसमें  पवन कुमार 554 वोट पाकर विजयी रहे। वहीं उनके निकटतम प्रत्याशी  चंद्रबिंदु को 421 वोट मिले।

2021-05-02 08:42 GMT

फर्रुखाबाद का परिणाम

 जिले में पहला पंचायत का परिणाम हुआ घोषित। जिसमें पसनिंग पर ग्राम में महिला प्रत्याशी अर्चना की हुए जीत। वहीं  ब्लॉक मोहम्दाबाद क्षेत्र में दर्ज हुई पहली जीत। 

2021-05-02 08:37 GMT

कानपुर देहात का परिणाम

डेरापुर के मुंगीशापुर से अनवार मंसूरी 83 वोट से विजयी हुए हैं।

2021-05-02 08:36 GMT

इटावा में अभिषेक आगे

सपा पर्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव 3780 मतों से आगे चल रहे हैं। 10वें राउंड की मतगणना में अभिषेक यादव को 4125 मत मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के राहुल यादव को 345 मत हासिल हुए हैं।

2021-05-02 08:34 GMT

कानपुर बिकरू गांव

 आरक्षित सीट पर मधु हुई विजयी। उन्होंने प्रतिद्वंदी बिंदु कुमार को 54 वोटों से हराया।

2021-05-02 08:23 GMT

इटावा

ADG भानू भास्कर ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना के चलते जनपद के सभी 8 ब्लॉकों का किया निरीक्षण। ADG ने कहा माननीय न्यायालय के आदेशानुसार कोविड नियमो के पालन के तहत की जारी रही है मतगणना।  जनपद में शांतिपूर्ण व्यवस्था के साथ चल रही है मतगणना।

2021-05-02 08:22 GMT

गाजीपुर में गेट पर खड़े लोग

गाजीपुर मतगणना के दौरान गेट पर खड़े लोग उड़ा रहे सोशल डिस्टेन्सिग की धज्जियां। कैसे भागेगा कोरोना।

Tags:    

Similar News