शिवराज सिंह ने आजम को बताया मानसिक रोगी,कहा- ऐसी पार्टी का डूबना तय

भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गोरखपुर पहुचे। यहां पर सेक्टर विस्तार की कार्यशाला को संबोधित किया और उन्हें सदस्यता अभियान को और तेज करने के टिप्स भी दिए।

Update: 2019-07-26 13:16 GMT

गोरखपुर: भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रमुख और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गोरखपुर पहुचे। यहां पर सेक्टर विस्तार की कार्यशाला को संबोधित किया और उन्हें सदस्यता अभियान को और तेज करने के टिप्स भी दिए।वहीं पत्रकारों से बात करते हुए।आज़म खान को मानसिक रोगी बताया। इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान ने रिटायर्ड सैनिकों को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कराई और वृक्षारोपण भी किया।

यह भी पढ़ें.....मामला संसदीय है या असंसदीय! बे-कायदे आजम की बद्जुबानी पे फैसला थोड़ी देर में

मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज मैं गोरखपुर में आकर खुश हूं, एक ऐसी संस्था जिसने भारतीय दर्शन और संस्कृति को पूरे देश के घर- घर में पहुचाने का काम हो, वो यहा है, गोरखपुर बदल रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में हो रहे कार्य और योजना को भी गिनाया और कहा कि, राज में लोग कहते थे कि, उत्तर प्रदेश में बबुवा और बुआ मिल गए है। अब 25 सीटें भी नहीं आएंगी, कांग्रेस ने भी पूरा जोर लगाया। लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता ने माननीय मोदी जी को भारतीय जनता पार्टी के प्रति जो अपना आशर्वाद दिया, और हम 64 सीटे जीत गए। इस चुनाव की सबसे बड़ी बात ये है, परिवार वाद समाप्त हो गया, जातिवाद समाप्त हो गया। वंश वाद समाप्त हो गया। जनता ने उसको वजन दिया, और जाती वादी पार्टियों को आईना दिखाया।

यह भी पढ़ें.....यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने आम नागरिकों से की मुलाकात, देखें तस्वीरें

कांग्रेस यहाँ पूरी तरह से डूबी केवल एक सीट जीती, सपा बसपा के भी बुरे हाल है। अब बुआ बबुवा से कहती है, की तुमने वोट नहीं दिलाया, बबुवा के पास खुदी वोट नहीं थे। तो बुआ को कहा से दिलाते। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा बेमेल गठबंधन टूट गया, मै जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ । आज मै यहाँ आया था, भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के लिए यहां आया, पुरे देश में सदस्यता अभियान चल रहा है, हम केवल चुनाव जितने के लिए सदस्य नहीं बना रहा रहे है।

यह भी पढ़ें.....लड़के ने ससुराल में रहने से मना किया तो लड़की पक्ष ने उठाया ये खौफनाक कदम

भारतीय जनता पार्टी देश बनाने का अभियान देश नव निर्माण, पुन: निर्माण में, समाज के हर एक वर्ग को हम जोड़े, क्योकि प्रधानमंत्री जी ये कहते है। एक प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री देश नहीं बना सकते है, देश बनाएगी देश की 130 करोड़ जनता, ये उनका मूल मन्त्र है। सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास, कांग्रेस बसपा सपा सब संकट में है। सपा नेताओं की क्या हालात है,। रस्सी जल जाती है, बल नहीं जाता, अब कहने में श्रम आती है।

यह भी पढ़ें.....मोहन भागवत तीन दिन रहेंगे वृन्दावन में, 27 व 28 जुलाई को स्वयंसेवकों की बैठक में होंगे शामिल

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने आजम खां पर हमला बोलते हुए कहा कि आजम खान जैसे नेता यहा है, इस संस्कृति में माता बहन बेटी को पूजनीय माना जाता है। देवी का रूप दिया गया है,और लोक सभा में भी सभापति के गद्दी पर बैठ हुई, एक ऐसी वरिष्ठ सम्मानित सदस्य जिनके पति की हत्या हो गई थी। उनके बारे में कुछ अभद्र टिप्पणी की है। उसके पहले भी आजम खान ने बहन जयप्रदा के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी, ऐसा लगता है, ये आदमी मानसिक रोगी है, बेहूदी टिप्पणी करके उन्हें संतोष मिलता है।

यह भी पढ़ें.....लुधियाना में अचानक हुआ विस्फोट, घरों से बाहर भागे लोग, एक की मौत, कई घायल

ऐसे लोगो को संसद में रहने का अधिकार नहीं है। भारत माता को डायन कहने वाला, ये मानसिक रोगी व्यक्ति संसद में रहने के लायक नहीं है। शिवराज यहीं पर नहीं रुके उन्होंने सपा के मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और कहा कि जब आजम खान बोल रहे थे तब सपा के मुखिया उनकी बातों को सुन कर मुस्कराते रहे थे। यही नहीं वह उनका बचाव भी कर रहे थे। ऐसी टिप्पणी का उन्होंने विरोध नहीं किया। उन्होंने बस आजम खान का केवल बचाव करते रहे।ऐसी मानसिकता के लोगों की पार्टी का डूबना तय है। अखिलेश जी बच नहीं सकते ।

Tags:    

Similar News