Gorakhpur News: गोरखपुर में मोदी के गुजरात से आएंगे बब्बर शेर, पहले आए शरों का अखिलेश यादव से क्या है कनेक्शन?

Gorakhpur News: चिड़ियाधर प्रशासन की पहल पर शासन ने गुजरात से शेर का जोड़ा मंगाने का फैसला किया है। इसके लिए गुजरात सरकार को पत्र भेजा गया है।

Update: 2023-08-10 05:13 GMT

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले में स्थापित शहीद अशफाक उल्ला खान प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में कुछ साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गढ़ इटावा से शेर आए थे। लेकिन अब ये शेर बीमार रह रहे हैं। ऐसे में चिड़ियाघर प्रशासन गुजरात से शरों को मंगाने की तैयारी में है।

चिड़ियाधर प्रशासन की पहल पर शासन ने गुजरात से शेर का जोड़ा मंगाने का फैसला किया है। इसके लिए गुजरात सरकार को पत्र भेजा गया है। ये शेर सेंट्रल जू अथॉरिटी के निर्देश पर ही शिफ्ट हो सकेंगे। इटावा लायन सफारी से आई मादा शेरनी मरियम के बीमार होने के के बाद से ही इसको लेकर मंथन चल रहा था। अब जाकर चिड़ियाघर प्रशासन ने मुख्य वन जीव प्रतिपालक और और पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ को पत्र लिखा है। शासन की तरफ से गोरखपुर चिड़ियाघर के लिए शेर के जोड़े की मांग की गई है। इस पर मौखिक सहमत भी बन गई है। बता दें कि चिड़ियाघर की स्थापना के समय ही दो जोड़ा बब्बर शेर के रखने के इंतजाम थे। उनके लिए क्राल और बाड़ा पहले से तैयार है। हालांकि चिड़ियाघर की स्थापना के दौरान सिर्फ एक जोड़ा ही शेर मिला था। जिसमें मादा मरियम बूढ़ी हो गई है। वह बीमार है। अब अपने बाड़े से नहीं निकलेगी। उसे नाइट शेल्टर में रखा गया है। वहीं दूसरी तरफ दर्शकों के दीदार के लिए सिर्फ नर शेर पटौदी है। वह भी अधेड़ उम्र का हो चुका है।

मरियम 18 की और पटौदी 12 का

जल्द ही गुजरात सरकार की तरफ से लिखित मंजूरी के साथ ही वन्यजीवों की डिलीवरी की तारीख भी आ जाएगी। चिड़ियाघर प्रशासन ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। चिड़ियाघर के मुख्य पशु चिकित्सक डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि शेरों की औसत आयु 15 से 17 वर्ष होती है। मरियम की उम्र करीब 18 वर्ष हो चुकी है। पटौदी की उम्र करीब 12 वर्ष है। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ मनोज शुक्ला ने बताया कि गुजरात के शकरपुर चिड़ियाघर से शेर मंगाए जाने हैं। उसके लिए शासन के अलावा सेंट्रल जू अथॉरिटी को भी पत्र लिखा जा चुका है। गुजरात से मंजूरी मिलते ही शेरों के ट्रांसपोर्टेशन की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

Tags:    

Similar News