हाथों में मेंहदी लगाकर दुल्हन करती रही दूल्हे का इंतजार, बारात जाने से पहले दूल्हा हुआ फरार

Update: 2017-04-20 07:38 GMT

कानपुर: हाथों मेहंदी लगाए लड़की दूल्हे इंतजार करती रही और दूल्हा शादी के दिन ही फरार हो गया। दुल्हन को बड़ी देर में पता चला कि जिससे शादी होने जा रही है, वह घर से भाग गया है। लड़के पक्ष के लोग बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने के नौबस्ता थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

वहीं दूसरी ओर लड़की वालों ने बारातियों के स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। पूरे गेस्ट हॉउस को सजाया गया था ,हलवाई पकवान बनाने में जुटे थे। मंडप सजकर तैयार खड़ा था, बस इंतजार था तो सिर्फ दूल्हे का।

कहां के हैं वर-वधू पक्ष

नौबस्ता थाना क्षेत्र के माछरिया में रहने वाले ब्रजमोहन गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी संगीता बेटा अमन (25) व छोटा बेटा प्रियांशु (15) के साथ रहते हैं। ब्रजमोहन के बेटे अमन की शादी पशुपति नगर में रहने वाले प्रताप (काल्पनिक नाम) की बेटी रंजना (21) से तय हुई थी। प्रताप सब्जी बेंचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं।

अमन रमईपुर स्थित टू व्हीलर के शो रूम में फाइनेंशियल एडवाइजर की नौकरी करता था। बुधवार को को बारात जानी थी। वर वधु पक्ष ने पूरी तैयारी कर रखी थी। बुधवार सुबह अमन घर से पार्लर जाने की बात कह कर निकला था, लेकिन जब वह दोपहर बाद तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता सताने लगी।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहना है दूल्हे की मां का

अमन की मां संगीता ने बताया कि अमन सुबह उठा और नाश्ता करने के बाद वह पार्लर जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद हम सभी अपने काम में लग गए। लेकिन जब वह दोपहर तक नहीं आया, तो हमें चिंता सताने लगी। हमने अमन के सभी दोस्तों को बुलाकर पूछा और सभी जगह उसका पता लगाया। लेकिन कुछ पता नहीं चला।

अमन का मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा था। इसके बाद हमने लड़की पक्ष को सूचना दी कि लड़का सुबह से लापता है। यह सुनकर वह सभी घबरा गए और लड़की पक्ष वालों को बुलाकर हम लोग साथ में थाने गए और बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है।

क्या कहना है लड़के के पिता का

अमन के पिता ब्रजमोहन ने बताया कि अमन का नैन्शी नाम की लड़की से प्रेम प्रसंग था। लेकिन हमारे ऐतराज के बाद उसके प्रेम प्रसंग समाप्त हो गए थे। तभी हमने उसकी शादी तय कर दी थी। लेकिन हमें यह नहीं पता था कि हमारा ही बेटा एक दिन समाज में हमारी इज्जत के साथ खिलवाड़ करेगा।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या हुआ लड़की के पिता का हाल

दूल्हे के लापता होने की खबर जब दुल्हन के पिता को हुई, तो उसकी हालत बिगड़ गई। यह खबर सुनते ही वह बेहोश गया। किसी तरह जब वह थाने पंहुचा, तो अपना सर पकड़ कर बैठ गया। उनके मुंह से आवाज तक नहीं निकल रही थी। इस शादी के लिए उन्होंने रिश्तेदारों से उधार लिए थे। उन्होंने इसके लिए नौबस्ता में एक गेस्ट हॉउस बुक किया था। दहेज़ के लिए उन्होंने टीवी, बेड, वाशिंग मशीन, फ्रिज की व्यस्था की थी।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या कहना है लड़की वालों का

नंदनी गुप्ता ने बताया कि हमारी तरफ से बारातियों के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई थी। लगभग 6 सौ लोगों के खाने का इंतजाम किया किया गया था। हलवाई खाना बनाने में जुटे थे जबकि एक दिन पहले से ही मिठाई बनाने के लिए हलवाई लगे थे। ऐन वक्त पर दूल्हा लापता हो गया।

गोविंद नगर सीओ ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आज लड़के की शादी थी। बारात जाने से पहले ही लड़का लापता हो गया है। हम घटना की जांच कर रहे हैं और लड़की की तरह से तहरीर लेकर लड़की पक्ष की पूरी मदद की जाएगी।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह हो चुकी थी शादी की तैयारियां

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह हो चुकी थी शादी की तैयारियां

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह हो चुकी थी शादी की तैयारियां

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह हो चुकी थी शादी की तैयारियां

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह हो चुकी थी शादी की तैयारियां

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह हो चुकी थी शादी की तैयारियां

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह हो चुकी थी शादी की तैयारियां

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह हो चुकी थी शादी की तैयारियां

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह हो चुकी थी शादी की तैयारियां

 

 

 

Tags:    

Similar News