Hapur News: नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात, पीड़िता के पिता ने दी थाने में तहरीर

Hapur News: नाबालिग पड़ोसी गांव निवासी अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए गई थी। शादी समारोह से उसी गांव के रहने वाले दो युवक बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गए। जिन्होंने अपने घर ले जाकर भयभीत करते हुए बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

Report :  Avnish Pal
Update: 2024-02-14 16:42 GMT

Hapur News (Pic:Newstrack)

Hapur news: यूपी के जनपद हापुड़ के एक गांव में सहेली की शादी में शामिल होने के लिए गई किशोरी का दो युवकों ने अपहरण कर लिया। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने मार पिटाई कर उसे घायल कर दिया। वहीं पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीडि़ता के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़ित पिता की जुबानी ,बेटी के साथ हैवानियत की कहानी

पीड़ित के पिता ने। मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 12 फरवरी की दोपहर को उसकी नाबालिग बेटी पड़ोसी गांव निवासी अपनी सहेली की शादी में शामिल होने के लिए गई थी। शादी समारोह से उसी गांव के रहने वाले दो युवक बहला फुसलाकर उसे अपने साथ ले गए। जिन्होंने अपने घर ले जाकर भयभीत करते हुए बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान पीडि़ता ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्द का उपयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता द्वारा शोर मचाए जाने पर आरोपी भाग निकले। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या कहते है पुलिस के जिम्मेदार

सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपने चचेरे भाई के साथ घटना को अंजाम दिया है। जल्द दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News