Hardoi News: बाबा योगी आदित्यनाथ दिल्ली चले जाएं, केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश संभाले बोले विधायक श्याम प्रकाश
Hardoi News: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। इसी बीच, भाजपा विधायक श्यामप्रकाश ने कहा कि योगी आदित्यनाथ को दिल्ली चले जाना चाहिए और केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए। उनके बयान के बाद, इस मुद्दे पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।;
Hardoi News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हरियावा ब्लॉक के मुरादपुर तिराहे पहुंचे जहां उनके द्वारा सम्राट अशोक जयंती के कार्यक्रम में शिरकत की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से सरकार की योजनाओं का बखान करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर ओबीसी समाज को साधने का प्रयास किया। केशव प्रसाद मौर्य के भाषण से पूर्व गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्याम प्रकाश ने मंच से कहा कि हमारे मन में एक बात आती है कि बाबा योगी आदित्यनाथ दिल्ली चले जाएं और केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश संभाले। विधायक श्याम प्रकाश ने यह भी कहा कि उनके मन में जो बात आती है वह अक्सर सच हो जाती है। समय तय करेगा कि आगे क्या होगा। श्याम प्रकाश ने मंच से यह भी कहा कि एक दिन यह भी आएगा और इतिहास गवाह बनेगा।
विधायक श्याम प्रकाश लगातार अपनी सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर विधायक श्याम प्रकाश के कई पोस्ट और कमेंट भी वायरल हुए जिसमें उन्होंने अपने ही सरकार और अफसरशाही पर निशाना साधा था। एक बार फिर श्याम प्रकाश के इस बयान से राजनीतिक माहौल में हलचल देखने को मिल रही है। हालांकि श्याम प्रकाश के इस बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ज्यादा कुछ बोलने से बचते रहे।
यह विधायक श्याम प्रकाश की भावना है
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक श्याम प्रकाश द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिए गए बयान पर कहा कि हम सब सिपाही हैं। हम लोग बचपन से एक गीत गाया करते हैं ...पथ से ना डिगाने पाएगी, पतवार चलाते जाएंगे मंजिल आएगी-आएगी इसके बाद उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी भावना व्यक्त की है लेकिन हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं और वही अभी आगे रहेंगे। हम लोगों के बीच ऐसा उनकी भावना है जिसको उन्होंने व्यक्त किया है। उसको पार्टी का निर्णय ना माना जाए।
केशव मौर्या ने सपा पर साधा निशाना, बोले 27 में 17 दोहरायेंगे
हरदोई में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे थे।उपमुख्यमंत्री सम्राट अशोक जयंती के उपलक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे।इस कार्यक्रम में गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्याम प्रकाश के साथ एमएलसी व अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए थे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रदेश में भाजपा सरकार की उपलब्धियां को गिनाया साथ ही प्रदेश की योजनाओं का जमकर बखान किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।उपमुख्यमंत्री के निशाने पर अखिलेश यादव रहे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाएंगे। हालांकि इन सब के बीच केशव प्रसाद मौर्य पत्रकारों के कुछ सवालों पर बचते हुए भी नजर आए।
गुंडे, माफियाओं उपद्रवी और दंगाइयों के साथ कोई समझौता नहीं
उपमुख्यमंत्री ने कहा की हरदोई में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चे के तत्वाधान में महान सम्राट अशोक जयंती का समारोह था जिसमें जनपद के कोने-कोने से भारी संख्या में लोगों ने सहभाग किया और आज एक ही संकल्प लिया है की 2027 में 2017 दोहराएंगे और समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाएंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि और यह जो अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाले हैं इनको लखनऊ दिल्ली नहीं सीधा सैफई प्रस्थान करायेंगे।अखिलेश के धमकी मंत्रालय बनाने के बयान पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह काम अखिलेश यादव की पार्टी ने किया है और वही यह काम वह करते हैं जैसे उनके संस्कार हैं वैसे उनके विचार हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार मुंडे माफियाओं उपद्रवी और दंगाइयों के साथ कोई भी समझौता नहीं करती है। अगर कोई अपराध करता है तो उसकी जांच करा कर उस पर कठोर कार्रवाई की जाती है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब गुंडे माफिया के खिलाफ कार्रवाई होती है तब अखिलेश यादव बिलबाला उठाते हैं।हाई कोर्ट के जज के यहां 15 लाख रुपए मिलने के मामले में उपमुख्यमंत्री ने बोलने से इनकार कर दिया।