Hardoi News: पत्नी और साली तोड़ रहीं थीं आम, पति ने पहुंच दोनों को मारी गोली, एक की मौत, जानिए पूरा मामला

Hardoi News: पति ने अपने पत्नी और साली को गोली मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

Update: 2023-06-19 10:09 GMT
Pic Credit - Newstrack

Hardoi News: हरदोई में एक सिरफिरे ने अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी। घटना में साली की मौके पर मौत हो गई जबकि पत्नी को गंभीर घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा है।

घटना के बाद से गांव में हड़कंप, परिजन रो-रोकर बेहाल

जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि गोली लगने से घायल हुई महिला को पहले स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जहां महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। घटना के बाद से गांव में हड़कंप मच गया है। पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। लोगों के मुताबिक यह घटना 2 महिलाओं द्वारा आम के बाग में आम तोड़ते समय घटित हुई है। एक महिला की मौत के बाद परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

ये था पूरा मामला

पाली थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव में यह घटना उस समय हुई जब दो बहनें आम के बाग में आम तोड़ रहीं थीं कि तभी वहां नसरुद्दीन पुत्र बछन निवासी ग्राम निजामपुर पहुंचा और अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी। दरअसल, नसरुद्दीन का अपनी पत्नी यास्मीन बानो से बीते 1 वर्ष से विवाद चल रहा था। पति से विवाद के चलते नसरीन बानो अपने घर वापस चली गई थी। नसरीन बानो की बहन की भी शादी उसी गांव में हुई थी। नसरीन बानो की बहन शहरबानो भी अपने घर आई हुई थी। दोनों बहने आम के बाग में आम तोड़ रहीं थीं कि तभी नसरीन बानो का पति नसरुद्दीन वहां पहुंच गया और उसने अपनी पत्नी नसरीन बानो और साली शहरबानो को गोली मार दी। गोली लगते ही शहर बानो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नसरीन बानो गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पाली थाना पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया जबकि मृतका शहरबानो के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या बोले एएसपी

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि पाली थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी और साली को गोली मार दी है। घटना में साली की मौके पर मौत हो गई है जबकि पत्नी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News