Kanpur Dehat Fire Case: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां-बेटी का हुआ अंतिम संस्कार

Newstrack :  Network
Update:2023-02-15 14:43 IST
Live Updates - Page 2
2023-02-15 06:50 GMT

Kanpur Dehat Fire Case Live Updates: पुलिस कर्मियों ने मां-बेटी को दिया कंधा

Kanpur Dehat Fire Case Live Updates: पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परिजन मां-बेटी का शव लेकर रवाना हो गये हैं। पुलिसकर्मियों ने भी अंतिम यात्रा में मां बेटी को कंधा दिया है।

2023-02-15 06:46 GMT

Kanpur Dehat Fire Case Live Updates: गंगा किनारे अंतिम संस्कार में पुलिस का कड़ा पहरा

Kanpur Dehat Fire Case Live Updates: मां-बेटी के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर ली गई है। मां बेटी का अंतिम संस्कार पहले वहीं पर किया जाना था जहां पर दोनों की जलकर मौत हो गई थी। लेकिन आज उसमें बदलाव किया गया। मां-बेटी का अंतिम संस्कार बिठूर में गंगा किनारे किया जाएगा। गंगा किनारे अंतिम संस्कार के लिए पुलिस का कड़ा पहरा लगाया गया है।

2023-02-15 05:49 GMT

Kanpur Dehat Fire Case Live Updates: बिठूर घाट पर होगा मां-बेटी का अंतिम संस्कार

Kanpur Dehat Fire Case Live Updates: कानपुर देहात में कब्जा हटवाते समय मां- बेटी की जलकर मौत हो गई थी। जानकारी मिल रही है कि मां-बेटी का अंतिम संस्कार कानपुर के बिठूर घाट पर किया जाएगा। परिजन दोनों के शव लेकर कानपुर देहात से रवाना हो गए हैं। साथ में भारी पुलिस बल मौजूद है। 

2023-02-15 04:26 GMT

Kanpur Dehat Fire Case Live Updates: कड़ी सुरक्षा के बीच आज मां-बेटी का अंतिम संस्कार

Kanpur Dehat Fire Case Live Updates: पुलिस की भारी सुरक्षा के बीच माँ-बेटी का बुधवार 15 फरवरी को अंतिम संस्कार किया जायेगा। अंतिम संस्कार होने से पहले दोनों के पार्थिव शरीर को उसी जगह पर ले ज़ाया गया। जहां जलकर उनकी मौत हो गई थी। प्रमिला दीक्षित और उनकी बेटी का 13 फ़रवरी को निधन हो गया था।  

Tags:    

Similar News