महिला सांसद को भेजता था अश्लील मैसेज और वीडियो, अब हुआ ये हाल

पंजाब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कासगंज में 24 घंटे से डेरा डालकर आरोपी की तलाश किया और उसके आने-जाने तक की जानकारी जुटाती रही। इसके बाद मंगलवार की शाम पुलिस ने आरोपी नोइल गुटन को उसके घर से दबोच लिया।

Update: 2020-01-08 10:17 GMT

कासगंज: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां आज लोगों को अपनी बातें रखने का मौका मिलता है। लोगों को इससे फायदा भी मिलता है लेकिन कभी कभी ये फजीहत भी खड़ी कर देता है। ऐसे ही एक मामला उत्तर प्रदेश के कासगंज से समने आया है। जहां एक युवक को पंजाब कांग्रेस की महिला सांसद को सोशल मीडिया पर अश्लील बातें करने और अश्लील वीडियो भेजना महंगा पड़ गया।

दरअसल, अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने के आरोपी युवक को पंजाब पुलिस ने कासगंज पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया। यही नहीं पंजाब पुलिस आरोपी को लेकर रवाना हो गई है।

ये भी पढ़ें—अभी-अभी मोदी सरकार ने देशहित में लिए कई बड़े फैसले, यहां जानें उसके बारे में

जानकारी के मुताबिक आरोपी पंजाब के मिढोर महोली के एसएस नगर में रहने वाली कांग्रेस की महिला सांसद को एक महीने से वाट्सएप पर अश्लील वीडियो, मैसेज भेज रहा था। महिला सांसद ने मिढोर महोली कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सर्विलांस से मिली जानकारी के बाद पता चला कि मैसेज और वीडियो भेजने वाला कासगंज शहर के अशोक नगर मोहल्ला का रहने वाला नोइल गुटन है। पंजाब पुलिस को आरोपी नोइल गुटन की बीते एक माह से तलाश थी।

जब कासगंज पहुंची पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कासगंज में 24 घंटे से डेरा डालकर आरोपी की तलाश किया और उसके आने-जाने तक की जानकारी जुटाती रही। इसके बाद मंगलवार की शाम पुलिस ने आरोपी नोइल गुटन को उसके घर से दबोच लिया।

ये भी पढ़ें—अमेरिका के साथ युद्ध के खतरे के बीच ईरान ने भारत पर किया ये बड़ा ऐलान

पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह ने बताया कि इसकी विवेचना एएसपी सिटी पंजाब कर रहे थे, सर्विलांस के माध्यम से कासगंज के अशोक नगर मोहल्ले से नोइल गुटन नाम के युवक को गिरफ्तार कर पंजाब ले जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News