Lakhimpur Kheri Violence: राकेश टिकैत की बैठक खत्म, मृतक के परिजनों को 45-45 लाख रुपये, सरकारी नौकरी देने की घोषणा

Published By :  Shreya
Update: 2021-10-04 02:00 GMT
Live Updates - Page 2
2021-10-04 07:59 GMT

बुलंदशहर में लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद कांग्रेस व किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

बुलंदशहर से संदीप तायल के मुताबिक यूपी के बुलंदशहर में लखीमपुर खीरी हिंसा के बाद प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, संजयसिंह आदि नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में सपा, कांग्रेस व किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, इस दौरान कार्यकर्ता सड़कों पर लेट गए। मुख्यमंत्री के पुतले फूंके। पुलिस से छीनाझपटी हुई। हाईवे जाम किया गया। ककोड में दर्जनभर कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। फिलहाल विपक्षी नेताओं को रिहा करने व किसानों के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गैर भाजपाई दलों का शहर भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। 


2021-10-04 07:50 GMT

लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन।

आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने परिवर्तन चौक पर लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत पर दोषियों को फाँसी देने की माँग को लेकर किया प्रदर्शन। पुलिस ने लिया हिरासत में, भेजा ईकोगार्डेन।


2021-10-04 07:15 GMT

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का बयान बोले - किसान देश का भगवान है

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का बयान बोले -किसान देश का भगवान है, अगर शांतिपूर्वक किसान प्रदर्शन करना चाहता है तो सरकार को डर किस बात का है। 


2021-10-04 06:40 GMT

तालिबान से ज्यादा क्रूरता, केंद्रीय मंत्री को करें बर्खास्त, सपा राष्ट्रीय महासचिव व सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद का बयान


 



फतेहपुर से रामचंद्र सैनी की खबर है कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद विशम्भर प्रसाद निषाद ने फतेहपुर में अपने आवास पर कहा है कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह जंगलराज हो गया है, अंग्रेजों और तालिबान से ज्यादा क्रूरता हुई है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री के बेटे ने जिस तरह निर्दोष किसानों को अपनी गाड़ी चढ़ाकर कुचलकर मार डाला है, जिसमें दर्जनों किसानों की मौत हुई है लेकिन सरकार आठ किसानों की मौत बता रही। हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करें, यूपी सरकार को बर्खास्त करें। यूपी में जंगलराज कायम हो गया है।

हमारी राज्यपाल से मांग है कि केन्द्र सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने 56 इंच का सीना दिखाएं। अपने केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करें, योगी सरकार को बर्खास्त करें। जिस तरह से यूपी में व्यापारी की हत्या, संत की हत्या और किसानों की हत्या हुई है उससे यह साबित होता हो गया कि यूपी में जंगलराज है। यूपी सरकार को बर्खास्त कर चुनाव की घोषणा की जाए, वहीं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार करने पर कहा कि जब भी हमारी समाजवादी पार्टी पीड़ित की मदद को हाथ बढ़ती है तो भाजपा की सरकार रोकने का काम करती है।

2021-10-04 06:36 GMT

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाईयों का धरना प्रदर्शन



जौनपुर से कपिलदेव मौर्य के अनुसार लखीमपुर खीरी घटना को लेकर सरकार द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में सपाई पूरे प्रदेश में आन्दोलन की राह पर आ गये हैं इसी क्रम में जनपद जौनपुर में समाजवादी पार्टी के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के पास अध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। सपाइयों के तेवर देख प्रशासन भी सकते में आ गया था।

जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने प्रदेश सरकार के ऊपर गुंडई का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष लखीमपुर खीरी के किसानों का दर्द जानने के लिए जाने वाले थे तो गुण्डों की सरकार ने उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया इसके बाद घर से बाहर निकलते ही गिरफ्तार कर लिया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष के रिहाई तक अनवरत चलता रहेगा। अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए मल्हनी विधायक लकी यादव ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों की हत्यारी सरकार है। उन्होंने कहा कि अब जब तक योगी सरकार को बाहर नहीं खदेड़ा जायेगा तब तक सपा के लोग चैन नहीं ले सकते हैं।

धरना प्रदर्शन में सपा महासचिव हिसामुद्दीन सहित शकील अहमद, पूनम मौर्या, भानू प्रताप मौर्य, मनोज मौर्य, राहुल त्रिपाठी, अबूसाद, समर बहादुर यादव, शिवजीत यादव, श्रवण जयसवाल, उदय प्रताप सिंह आदि बड़ी संख्या में सपाई धरने पर बैठे थे। इस अवसर पर एक कार्यकर्ता ने अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में आत्म हत्या का प्रयास किया पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने पर ले गयी। प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी लगाते हुए सपा कार्यकर्ता गण खासे गुस्से में नजर आये। सपा जनो के गुस्सा और धरना प्रदर्शन को देख कर बड़ी संख्या में पुलिस बल और पीएसी बल लगाया गया था खुद डीएम, एसपी स्थिति पर नजर लगाये मानीटरिंग कर रहे थे। 

2021-10-04 06:34 GMT

कमरे में झाड़ू लगाते प्रियंका का वीडियो वायरल

सीतापुर में प्रियंका गांधी PAC गेस्ट हाउस में मौजूद, प्रियंका को हिरासत में रखा गया है, कमरे में झाड़ू लगाते प्रियंका का वीडियो वायरल, जहां प्रियंका को रोका गया वो कमरा काफी गंदा।


2021-10-04 06:32 GMT


(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

CM चन्नी करना चाहते हैं लखीमपुर खीरी का दौरा 

पंजाब सरकार के नागरिक उड्डयन निदेशक ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को पत्र लिखकर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लखीमपुर खीरी का दौरा करना चाहते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग की अनुमति मांगी।

2021-10-04 06:26 GMT

वाराणसी में भी सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

वाराणसी में भी सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन


2021-10-04 06:21 GMT

मिर्ज़ापुर । सपा की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह बैठी धरने पर



2021-10-04 06:20 GMT

अखिलेश यादव की गाड़ी के आगे कई कार्यकर्ता लेटे, पुलिस ने की सख़्ती।

अखिलेश यादव की गाड़ी के आगे कई कार्यकर्ता लेटे, पुलिस ने की सख़्ती।


Tags:    

Similar News