लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल, फरियादियों से की धन उगाही 

सरकार के कड़े निर्देश के बावजूद सरकारी विभागों में भ्रष्ट्राचार का मामला है जो थमने का नाम नहीं ले रहा। सरकारी कर्मचारी मुफ्त में कोई भी काम करने को राजी नहीं हैं। अब जिले की तहसील में जमीन के लिए न्याय की गुहार लेकर आने पर पैसा लेने का मामला सामनें आया है।

Update: 2018-11-30 17:21 GMT

सुल्तानपुर : सरकार के कड़े निर्देश के बावजूद सरकारी विभागों में भ्रष्ट्राचार का मामला है जो थमने का नाम नहीं ले रहा। सरकारी कर्मचारी मुफ्त में कोई भी काम करने को राजी नहीं हैं। अब जिले की तहसील में जमीन के लिए न्याय की गुहार लेकर आने पर पैसा लेने का मामला सामनें आया है। शहर तहसील से वायरल वीडियो इस बात का सत प्रतिशत प्रमाण है, यहां राजस्व कर्मचारी फरियादी से वसूली कर रहा है। कई बार दौड़ भाग कर चुका फरियादी न्याय की गुहार लगा रहा है। पैसा देने के बाद भी वह डरा सहमा है लेकिन फिर भी लेखपाल धन उगाही कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: IGURA में अधिकारी की नौकरी छीनना साजिशकर्ताओं को पड़ा महंगा, FIR दर्ज

शहर तहसील का मामला

मामला सुल्तानपुर के सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक सदर कक्ष का है। जहां तैनात राजस्व कर्मचारी गणेश एक फरियादी से पैसे ले रहे हैं। पैसा उत्पीड़न के बाद लिया जा रहा हैयह वीडियो तहसीलों में हो रहे धन उगाही की हकीकत बयान कर रहा है। जिले में तकरीबन सभी तहसीलों में यही स्थिति है।

यह भी पढ़ें: US का पाक को झटका: 3 अरब डॉलर की सहायता राशि देने से किया इनकार

तहसील हो या पुलिस थाने कहीं भी पैसे लिए बिना कोई काम नहीं किया जा रहा है। वायरल वीडियो ने मौजूदा व्यवस्था की पोल खोल दी है। वीडियो वायरल होने के बाद अफसर और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Tags:    

Similar News