लखनऊ: प्रियंका गांधी वाड्रा जमकर बरसी केंद्र व प्रदेश सरकार पर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि देश मे बहुत संकट है। देश का नौजवान और किसान परेशान है। मौजूदा सरकार दमनकारी नीति अपना रही है।

Update: 2019-12-28 10:03 GMT
134वां स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने की शिरकत

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि देश मे बहुत संकट है। देश का नौजवान और किसान परेशान है। मौजूदा सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। जब जब देश मे संकट होता है तब कांग्रेस कार्यकर्ता खड़ा होता है।

ये भी पढ़ें:सीतारमण की बैंक अधिकारियों संग अहम बैठक, आम बजट से पहले चर्चा में रहे ये मुद्दे…

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि किसानों ने भी इस देश के लिए बहुत संघर्ष किया। जहां किसान और मजदूर परेशान है वहां हम सड़क पर खड़े होकर आवाज़ उठाने का काम करेंगे। पिछले दिनों बहुत हिंसा हुई। लोगो की आवाजें दबाई जा रही है। जनता की आवाज को सरकार कायरता से बंद करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार आवाज़ उठाती रहेगी । हमारी पार्टी डरने वाली नही है। उन्होंने सपा, बसपा का नाम लिए बिना कहा कि यूपी में दूसरी विपक्षी पार्टिया ज्यादा कुछ कह नहीं रही है। क्या वह डर रही है इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता। उन्होंने कहा कि हमारे दिल मे अहिंसा करुणा बसाई गई है। आज देश मे वही शक्तियां काम कर रही है जिन्होंने देश की आज़ादी में कोई योगदान नहीं दिया ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की स्थापना अंग्रेजी शासन में बड़ी मुश्किल से हुई। दशकों तक कांग्रेस पार्टी ने त्याग और बलिदान दिया। हमारे देश की धरती में हर बिरादरी के लोग रहते है जिसे कोई अलग नहीं कर सकता। सरदार पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू ने देश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़ें:क्या EC को ईमानदारी की कीमत चुकानी पड़ रही है, PM के लिए किया था ऐसा काम

उन्होंने कहा कि देश भर में आवाज उठाने वालों पर सरकार ने कायराना तरीके से आवाज बन्द करने का काम किया है। यूपी के गांव मे किसान रो रहा है। किसानों के उपज का दाम नहीं मिल रही है। महिलाओं पर अत्याचार कितने ज्यादा बढ़े कौन बताएगा। उन्नाव की घटना से मैं बेहद हैरान हूं। आज सबसे ज्यादा देश के नौजवानों को सरकार दबाने का काम कर रही है। जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसकी आवाज बन्द कर दी जाती है ।

उन्नाव की घटना में सरकार का कोई मिलने नहीं गया। यूपी में महिलाएं डर रही है। महिलाओ की सुरक्षा के लिए आज प्रदेश में कोई नहीं है। देश और प्रदेश सरकार के खिलाफ हम आवाज उठाएंगे ये हमारा फर्ज है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आज संघर्ष का दौर है। जहां नोजवान की ऊर्जा जरूरी है तो बुजुर्ग का अनुभव भी उतना ही जरूरी है। हमारा एक ही कार्य है कर्तव्य है देश की जनता को सुरक्षा देना है।

Tags:    

Similar News