Lucknow News: मुख्यमंत्री आवास के सामने बाइक सवारों ने छीना महिला का पर्स, मचा हड़कंप

Lucknow News: मुख्यमंत्री आवास के सामने पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच एक बदमाश ने महिला का पर्स लूट लिया और फरार हो गया।

Update: 2023-11-29 12:20 GMT

लखनऊ में सीएम आवास के सामने महिला का पर्स छीना (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में भले ही हुक्मरान अपराधियों पर अंकुश लगाने की बात करते हों लेकिन अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। इस बात का अंदाजा इसी से चलता है कि मुख्यमंत्री आवास के सामने पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बाइक सवारों बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया और फरार हो गया। मुख्यमंत्री आवास जहां सुरक्षा को लेकर 24 घंटे पुलिस मुस्तैद रहती हैं। उन्हीं पुलिसकर्मियों के सामने अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।


बता दें कि 30 वर्षीय सायरॉन मैसी गोमती नगर स्थित सेंट जोसफ़ हॉस्पिटल में बिलिंग काउंटर के पद पर कार्यरत हैं। सायरॉन मैसी अपना काम ख़त्म कर अपने घर जा रही थीं। उन्होंने बताया कि वह 10 कालिदास मार्ग पास रहती हैं। उन्होंने बताया कि जब वह ऑटो से मुख्यमंत्री आवास के सामने उतरी तो अचानक एक बाइक उनके सामने रूकी।


बाइक पर तीन लोग सवार थे। तीनों ने अपना मुँह ढक रखा था। उन्होंने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया और मौके से भाग निकले। महिला ने बताया कि पर्स में 15 सौ रुपए और ज़रूरी काग़ज़ात थे। मुख्यमंत्री आवास के सामने लूट की इस वारदात के बाद पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गये। पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।

Tags:    

Similar News