Lucknow News: पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी की पत्नी से मंदिर के भीतर लाखो की लूट, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: मिली जानकारी के अनुसार मंत्री की पत्नी गोमती नगर विस्तार मंदिर में भगवान शिव की पूजा कर रही थी। लुटेरे मंदिर में घुसने से पहले भगवान दंडवत प्रणाम किया फिर चाकू के बल पर लूट लिया। इसकी शिकायत शंखलाल मांझी ने गोमतीनगर विस्तार थाने में इसकी शिकायत की।

Update:2023-08-17 19:31 IST
Former Minister Shankhlal Manjhis (Photo-Social Media)

Lucknow News: समाजवादी पर्टी नेता और पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी की पत्नी से मंदिर के भीतर लाखो की लूट हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंत्री की पत्नी गोमती नगर विस्तार मंदिर में भगवान शिव की पूजा कर रही थी। लुटेरे मंदिर में घुसने से पहले भगवान दंडवत प्रणाम किया फिर चाकू के बल पर लूट लिया। इसकी शिकायत शंखलाल मांझी ने गोमतीनगर विस्तार थाने में इसकी शिकायत की।

प्रतिमा के सामने हाथ जोड़ा, फिर गले पर चाकू रख के लूटा

बता दें कि मूल रूप से संतकबीरनगर रहने वाले सपा नेता और पूर्व मंत्री शंखलाल मांझी अपने परिवार के साथ गोमतीनगर विस्तार-1 में स्थित वरदानखेड़ा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे उनकी पत्नी अंजनी देवी के घर के बाहर बने एक मंदिर में अकेले पूजा करने के लिए गई थीं। इसी दौरान वहां पर एक नकाबपोश आदमी पहुंचा। सबसे पहले मंदिर में लगे भगवान की प्रतिमा पर हांथ जोड़ा इसके बाद अंजनी के गले पर चाकू लगा दिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दिया। यह सब अचानक होता देख अंजनी सहम गई। इसके बाद बदमाश ने उनके गले से दो मंगलसूत्र, एक हीरे और दो सोने की अंगूठी इसके अलावा कान से सोने के टॉप्स निकाल लिए। पूर्व मंत्री की शिकायत के बाद एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे गए। एडीसीपी ने कहा कि लूट का केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाश की तलाश की जा रही है। वहीं सीसीटीवी फूटेज में बदमाश भागते हुए दिखाई दे रहा है। उसकी हुलिया से पहचान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

छानबीन में जुटी पुलिस

एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि लुटेरा अकेले ही आया था। अंजनी ने बताया कि बदमाश मुंह पर कपाड़ा बांधा था। उसका रंग गोरा और छोटे-छोटे बाल थे। बताए गए हुलिए के आधार पर लुटेरे के बारे में पता लगाया जा रहा है। पीड़िता को पूर्व में पकड़े गए लुटेरों की फोटो भी दिखाया गया। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। आशंका है कि उसका कोई साथी आसपास किसी वाहन में मौजूद होगा लेकिन अभी तक इसकी पुष्टी नहीं हो पाई है।

Tags:    

Similar News