Lucknow Weather Today 22 June 2023: लखनऊ में बारिश से मौसम खुशनुमा, जल्द होगी मानसूनी बरसात, जानें आज का हाल

Lucknow Weather Today 22 June 2023: भीषण गर्मी से जूझ रहे लखनऊ में बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। बरसात से जहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, वहीं लोगों को लू के थपेड़ों से भी निजात म‍िली।

Update: 2023-06-22 01:43 GMT
Lucknow Weather Today 22 June 2023 (Photo: आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow Weather Today 22 June 2023: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित अन्य जिलों में चक्रवात 'बिपरजॉय' (Cyclone Biporjoy) का असर दिख रहा है। लखनऊ में बारिश ने राहत की बूंदे बरसाई। तपती धरती पर पानी की बूंदों ने ठंडक प्रदान की। प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम खुशनुमा हो गया है। दिनभर आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहती है, जिससे धूप की तपिश से लोगों को निजात मिली।

मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वेस्ट यूपी के इटावा, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा और हमीरपुर के आसपास जिलों में तेज बरसात का अनुमान है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही हैं।

लखनऊ में आज भी बारिश, पारा गिरा

आंचलिक मौसम विभाग के अनुसार, 22 जून को भी लखनऊ के आसमान में बादल नजर आएंगे। दिन में बारिश की आशंका है। पहले और वर्तमान स्थिति के मद्देनजर तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। दिन में पूर्व दिशा से चलने वाली हवाओं का प्रभाव रहेगा। हवा की रफ़्तार 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। आर्द्रता 90 प्रतिशत तक दर्ज की जाएगी। शाम होने पर तापमान में अच्छी गिरावट देखी जाएगी।

राजधानी के कई इलाकों में बरसात

राजधानी लखनऊ में बुधवार रात हजरतगंज, निशातगंज, चौक, अलीगंज, गोमती नगर, इंदिरा नगर समेत कई हिस्सों में बारिश हुई। इसके चलते रात में भी मौसम ठंडा रहा। वहीं, सुबह आसमान में बदरी देखी गई। छिटपुट बारिश के बीच मौसम खुलेगा और हवा से ठंडक रहेगी। मौसम विभाग का कहना है कि, बीच-बीच में अगर खिली धूप निकलेगी भी तो उसका अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा।

मानसूनी हवाओं का दिखेगा असर

लखनऊ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से आ रही मानसूनी हवाओं के असर से अगले 48 घंटों के भीतर पड़ोसी राज्य बिहार में बारिश के आसार हैं। इसके बाद अगले चार दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी मानसूनी बारिश देखने को मिलेगी। 2-3 दिन बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। वहीं, तराई वाले हिस्से में 22 और 23 जून को बारिश का पूर्वानुमान है। ललितपुर (Lalitpur), झांसी (Jhansi) और जालौन (Jalaun Weather) में तेज हवा और हल्की से मध्यम बारिश की आशंका है।

Tags:    

Similar News