Lucknow Ka Mausam: लखनऊ में इस तारीख से होगी बरसात, आइये जाने आज रात कैसा रहेगा मौसम

Lucknow Ka Mausam 23 July 2023: लखनऊ में आज कुछ हिस्सों में बादलों का असर दिखेगा। धूप-छांव का सिलसिला दिन भर जारी रहेगा। छुट्टी के दिन आज लोग घरों से बाहर निकलेंगे तो उन्हें खुशगवार मौसम मिलेगा।

Update: 2023-07-23 01:34 GMT
Lucknow Ka Mausam (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 23 July 2023: उत्तर प्रदेश में बारिश थमते ही गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। प्रदेश में पहले बारिश और अब बादलों की विदाई ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी लखनऊ के तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। आंचलिक मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक मौसम का सितम ऐसा ही रहने वाला है। बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। पूर्वी यूपी हो या पश्चिमी यूपी बादलों का आना-जाना लगा रहेगा, लेकिन बरसेंगे नहीं। बीच-बीच में तेज धूप भी परेशान करेगी।

राजधानी लखनऊ में लोगों को गर्मी के साथ उमस की दोहरी मार झेलना पड़ रहा है। हालांकि, मौसम विभाग आने वाले दिनों में एक बार फिर प्रदेश में बरसात का सिलसिला शुरू होने की बात कह रही है। मानसूनी वर्षा फिर शुरू होने के बाद ही राहत की मिल सकती है। विभाग की मानें तो आगामी 24 जुलाई से मौसम में बदलाव दिखने लगेगा। सोमवार 24 को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक-दो जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। रविवार (23 जुलाई) को भी प्रदेश के कुछ जिलों में बरसात की उम्मीद है।

आज कैसा रहेगा लखनऊ का हाल?

लखनऊ में इन दिनों फिर गर्मी का असर दिख रहा है। रविवार (23 जुलाई) को राजधानी के कुछ हिस्सों में बादलों का असर रहेगा। धूप निकलेगी लेकिन बादलों की आवाजाही से मौसम खुशगवार रहेगा। छुट्टी का दिन होने से लोग घूमने-फिरने घरों से निकल सकते हैं। दिन में दक्षिण-पूर्व दिशा से 21 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। 22 जुलाई को लखनऊ का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री के आसपास रहेगा। पहले की तुलना में आर्द्रता में कमी रहेगी।

आज से बदलने लगेगा मौसम

23 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ इलाकों में और पूर्वी यूपी में एक-दो स्थान पर बादल की गर्जना और बिजली गिरने के साथ बारिश के आसार हैं। 24 जुलाई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। इस समय अवधि में प्रदेश के दोनों हिस्सों में एक दो जगहों को पर भारी बरसात हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो 25, 26 और 27 जुलाई को करीब-करीब सभी स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की उम्मीद है।

Tags:    

Similar News