Lucknow Weather Today 28 June 2023: लखनऊ में झमाझम बारिश शुरू, मौसम का अलर्ट जारी

Lucknow Weather Update Today 28 June 2023: प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों में अच्छी बारिश हो रही है। मगर, लखनऊ को अभी भी मानसूनी बरसात का इंतजार है।

Update: 2023-06-27 22:30 GMT
Lucknow Weather Update Today 28 June 2023 (Social Media)

Lucknow Weather Update Today 28 June 2023: देश के अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश के चलते भीषण गर्मी और तपन से राहत मिली है। बूंदाबांदी से प्रदेश में तापमान नीचे गया है। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। लखनऊ में बारिश नहीं होने से उमस बढ़ गई है। राजधानीवासियों को रिमझिम फुहारों का बेसब्री से इंतजार है।

वहीं, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, 'मानसून सक्रिय (Monsoon Active in UP) होने से पूरे प्रदेश में तापमान में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की जा रही है। विभाग का कहना है कि, अगले दो दिनों तक तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। 29 जून के बाद मानसून पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा जिससे विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है।

राजधानी में झमाझम बारिश शुरू

लखनऊ में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। शुबह से गर्मी के साथ काफी उमस हो रही थी। दोपहर के पूर्वार्ध में तेज हवाओं के साथ बादल आने शुरू हो गए थे। लेखराज मार्केट व अन्य कई स्थानों पर बार बजे के आस-पास बूंदा बादी हुई थी। अचानक काले बादल छाए झमाझम बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग की माने तो अगले तीन चार दिनों तक राजधानी समेत उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में इसी तरह का मौसम बना रहेगा। ऐसे में अगर आप घर से निकल रहें हैं तो रेनकोट या छाता लेकर निकलें।

लखनऊ में आज का मौसम

लखनऊ में बुधवार (28 जून) को भी मौसम पहले की ही तरह रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में बताया कि, लखनऊ में 28 जून बेहद गर्म रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचेगा। हाल के दिनों में शहर का तापमान 35 से 35 डिग्री के करीब रह रहा था। शाम और रात के समय न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 27 डिग्री तक चला जाएगा। देर शाम से रात के मध्य तेज बारिश की संभावना जाहिर की गई है। दिन के समय 20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी। आसमान में बादल आते-जाते रहेंगे।

राजधानी में उमस बरक़रार, बारिश का इंतजार

उत्तर प्रदेश में मानसून प्रवेश कर चुका है, मगर राजधानी लखनऊ रिमझिम बारिश से अभी भी अछूता है। शनिवार रात कुछ देर के लिए राजधानी में अच्छी बारिश हुई थी। लेकिन, तपती जमीन के लिए वो नाकाफी साबित हुई। लखनऊ में उमस ने लोगों को खासा परेशान कर दिया है। उमस रात में भी बरक़रार रह रही है। अब लोगों को मानसूनी बारिश के बेसब्री से इंतजार है।

पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट

आंचलिक मौसम विभाग ने 28 जून को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, राज्य के पूर्वी भाग के कुछ जिलों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके तहत बारिश से होने वाले नुकसान के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है।

Tags:    

Similar News