Lucknow में सनसनीखेज वारदात, दिनदहाड़े महिला की गला रेतकर हत्या, पति फरार

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में हत्यारों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी।

Update: 2023-12-05 10:11 GMT

लखनऊ में महिला की गला रेतकर हत्या (आशुतोष त्रिपाठी)

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में हत्यारों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। महिला की दिनदहाड़े हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है।

मिली जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े हत्या की यह वारदात ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के चोरघाटी इलाके में हुई। जहां एक घर में महिला का शव बरामद किया गया। महिला की हत्या गला रेतकर की गयी है। घर में चारों तरफ खून बिखरा हुआ था। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला ने काफी संघर्ष किया था।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की शिनाख्त संध्या साहू के रूप में की गयी है। वहीं घटना के बाद से संध्या का पति आनंद मौके से फरार है।

लोगों का आरोप है कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या की है। बताया जा रहा है कि संध्या का पति आंनद दांतों का डॉक्टर है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर काफी दिनों से विवाद हो रहा था। आनंद संध्या को काफी परेशान करता था। पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंची फारेंसिक टीम साक्ष्यों को एकत्रित कर रही है।

Tags:    

Similar News