Mainpuri News : संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, बीमारियों के प्रति किया गया जागरूक

Mainpuri News : मैनपुरी जिले में हर साल की तरह इस साल भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जागरूकता वाहन को रवाना करने का काम किया गया है, जिसके तहत लोगों को बीमारियों से बचने के प्रति जागरूक करने का काम किया जाएगा।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-07-01 13:39 GMT

Mainpuri News : मैनपुरी जिले में हर साल की तरह इस साल भी संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जागरूकता वाहन को रवाना करने का काम किया गया है, जिसके तहत लोगों को बीमारियों से बचने के प्रति जागरूक करने का काम किया जाएगा।

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के प्रतिनिधि अतुल चौहान ने हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हर साल संचारी रोग अभियान का शुभारंभ किया जाता है और इस बार भी 1 जुलाई से इस अभियान का शुभारंभ किया गया है, जो कि पूरे महीने तक चलेगा। क्योंकि जुलाई के महीने में बारिश होती है और ऐसे में कई लोग बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। लोगों को बीमारियों से बचने के लिए संचारी रोग अभियान के तहत वाहन को रवाना किया जाता है। जिसके जरिए लोगों को बीमारियों से बचाने के प्रति जागरूक किया जाता है। इस अभियान के तहत लोग जागरुक होते हैं और बीमारियों की चपेट में आने से भी बचते हैं।

जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह और कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के प्रतिनिधि अतुल चौहान ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जागरूकता वाहन को रवाना किया है। इस दौरान मौके पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के साथ-साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News