Mainpuri News: सहकारी समिति कर्मचारियों ने ADM पर लगाए गंभीर आरोप, हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

Mainpuri News: कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी लगातार हमारा शोषण कर रहे हैं, हम लोगों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। हमारे ऊपर दबाव भी बना रहे हैं।

Report :  Ashraf Ansari
Update: 2024-05-14 08:31 GMT

प्रदर्शन करते सहकारी समिति के कर्मचारी (Pic: Newstrack)

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में सहकारी समिति पर कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर हमारा आगे भी शोषण किया जाएगा तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

अधिकारियों पर लगाया शोषण करने का आरोप

मैनपुरी जिले में सहकारी समिति पर कर्मचारियों के पद पर तैनात लोग इस वक्त सरकारी अधिकारियों से काफी परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। कर्मचारियों ने आज यानि मंगलवार को मुख्य कार्यालय पर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारी लगातार हमारा शोषण कर रहे हैं, हम लोगों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। हमारे ऊपर दबाव भी बना रहे हैं। अगर यह लोग अपनी हरकतों से बात नहीं आए तो हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। हम लोगों के साथ लगातार शोषण किया जा रहा है। हम लोग अपनी ड्यूटी को बखूबी अच्छी तरीके से निभाने का काम कर रहे हैं, लेकिन उसका गलत फायदा उठाया जा रहा है।

ADM पर लगाया अभद्रता करने का आरोप

सहकारी समिति के कर्मचारी पीसीएफ पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि एडीएम साहब की तरफ से एक मीटिंग की गई थी। इस मीटिंग में तकरीबन 20 लोग शामिल होने के लिए पहुंचे थे। जहां हम लोगों पर गेहूं खरीदने का दबाव बनाया गया, हम लोगों ने वजह बताई तो हम लोगों को भद्दी-भद्दी गालियां दी गई। कर्मचारियों का कहना है कि सहकारी समिति पर गेहूं को कम दाम में खरीदा जा रहा है, जबकि किसान बाजार में इसे महंगे दाम में बेच रहा है। अब ऐसे में भला किसान कम दाम में सहकारी समिति पर गेहूं क्यों बचेगा वह घाटा क्यों सहेगा। अगर हमारा फिर भी शोषण किया जाता है तो हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। 

Tags:    

Similar News