Mainpuri News: सड़क हादसे में भतीजी की मौत, सदमे में ताई ने तोड़ा दम

Mainpuri News: सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना जैसी ही ताई को मिली वैसे ही ताई मृतक को देखने के लिए जा रही थी। तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।;

Report :  Ashraf Ansari
Update:2024-05-14 20:21 IST
Mainpuri News

Symbolic Image (Pic:Social Media)

  • whatsapp icon

Mainpuri News: यूपी के मैनपुरी में आज एक महिला सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना में महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना जैसी ही ताई को मिली वैसे ही ताई महिला को देखने के लिए जा रही थी। तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों की मौत से परिवार में मातम छा गया। जिले में आज एक ही परिवार में दो महिलाओं की मौत से परिवार के लोगों में मातम छा गया।

घायल भाई अस्पताल में भर्ती

मामले के बारे में पता चला कि सुशीला नाम की महिला अपने भाई के साथ बाइक से अपने घर जा रही थी। तभी भोगांव चौराहे के पास तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसके बाद महिला दूर जाकर गिरी। फिर पीछे से ट्रक का पहिया उसकी ऊपर से निकल गया जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में मृतक महिला का भाई घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भतीजी की मौत के बाद सदमे में ताई ने तोड़ा दम

महिला की मौत की सूचना जब मृतक की ताई को मिली तो वह पोस्टमार्टम घर की तरफ बड़ चली। रास्ते में जाते वक्त सदमे से सूरज देवी ने दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से परिवार में मातम छा गया। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही जुट गई है। 

Tags:    

Similar News