हादसे से कांपा यूपी: जमीन में दबे मजदूर, भरभराकर गिरी इमारत

मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में भीषण हादसा हो गया है। यहां रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। जिसके गिरने पर 3 मजदूर दब गए। इनमें में 1 की मौत हो गई, वहीं 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

Update: 2020-08-16 10:28 GMT
हादसे से कांपा यूपी: जमीन में दबे मजदूर, भरभराकर गिरी इमारत

मेरठ। मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में भीषण हादसा हो गया है। यहां रविवार को एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। जिसके गिरने पर 3 मजदूर दब गए। इनमें में 1 की मौत हो गई, वहीं 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घायलों में एक किशोर भी शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें... प्यार बना मिसाल: कोरोना से लड़ते हुए पाया महबूब को, हॉस्पिटल में रचाई अनोखी शादी

मजदूर कारखाने में निर्माण कार्य कर रहे

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मेरठ के लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के समर गार्डन चौकी क्षेत्र में एक कारखाने का निर्माण किया जा रहा है। जहां रविवार को मजदूर कारखाने में निर्माण कार्य करने में लगे थे।

इसी बीच अचानक से इमारत गिर गई। देखते ही देखते मौके पर काम कर रहे 3 मजदूर मलबे में दब गए। इमारत गिरी, जिसकी धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। जिसमें से घायलों को तुरंत अस्पताल में इलाज मुहैया कराते हुए भर्ती कराया गया।

ये भी पढ़ें...भारत में तबाही शुरू: अब हर तरफ खतरा ही खतरा, मिली कड़ी चेतावनी

दो की हालत गंभीर

साथ ही ये भी बताया गया कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

हादसे में 1 मजदूर की जान चली गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, घायलों में एक 15 वर्षीय किशोर भी शामिल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

ये भी पढ़ें...सरकार को तगड़ा झटका: दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ, मचा सियासी हड़कंप

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News