Moradabad News: मोदी इकोनॉमी की पूरी दुनिया में बज रहा है डंका: जफर इस्लाम

Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम बोले-भारत में कुछ समय के लिए महंगाई दर बढ़ी, किन्तु महंगाई दर फिर नियंत्रण में आ गई है।

Report :  Sudhir Goyal
Update: 2023-10-11 19:05 GMT

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा- मोदी इकोनॉमी की पूरी दुनिया में बज रहा है डंका: Photo-Newstrack

Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम बुधवार को मुरादाबाद में थे। उन्होंने यहां कहा कि देश की अर्थव्यवस्था बुलेट ट्रेन की रफ्तार से चल रही है। मोदी इकोनामिक की पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। जफर इस्लाम ने कहा कि माना की अंधेरा बहुत घना है, लेकिन किसने दीया जलाना मना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक भारत की अर्थव्यवस्था फ्रैजाइल इकोनॉमी कहा जाता था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2014 में जो दीया जलाया है, जिससे आज उसके प्रकाश से पूरी दुनिया को प्रकाशमान कर रही है अर्थात आज पूरी दुनिया भारतीय अर्थव्यवस्था को ब्राइट स्पॉट के रूप में देखा जा रहा है। आईएमएफ सहित अन्य संस्थानों सहित देश के वित्तीय संस्थानों से भारत की अर्थव्यवस्था को सही आंकलन किया था कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ रेट 6.4, 6.3 या 6.5 प्रतिशत के आसपास रहेगी। पिछले दिनों आईएमएफ ने भारतीय अर्थव्यवस्था के जीडीपी ग्रोथ रेट 6.4 रहने का अनुमान लगाया है। भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।

संरचनावादी सुधार से अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है-

जफर इस्लाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आर्थिक नीतियों एवं संरचनावादी सुधार से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। जफर इस्लाम ने कहा कि दुनिया का वैश्विक जीडीपी ग्रोथ रेट 3.8 प्रतिशत के आसपास होता था और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों ने अब उसे घटाकर 3.5 प्रतिशत किया था। अब अंतरराष्ट्रीय संस्थानों ने वैष्विक जीडीपी ग्रोथ रेट का रिवाईज किया है जो लगभग 2.9 प्रतिशत से 3 प्रतिशत के बीच रहने की उम्मीद जतायी है।

जफर इस्लाम ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का तेज गति से बढ़ने का मुख्य कारण है कि भारत के नेतृत्वकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत सहित दुनिया की अर्थव्यवस्था को अच्छी तरह से समझते हैं और उसके अनुरूप नीतिगत फैसले लेते हैं। देश का आर्थिक माइक्रो मैनेजमेंट बहुत ही अच्छा है। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण हो या यूक्रेन-रूस युद्ध हो, या अन्य समस्याएं हो, इन परिस्थितियों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतिगत फैसलों से भारतीय अर्थव्यवस्था तेज गति से बढ़ रही है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है-

जफर इस्लाम ने कहा कि भारत में वस्तुओं का खपत बढ़ रहा है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। उपभोग की मांग निरंतर बढ़ रही है। टू व्हीलर डिमांग तेजी से बढ़ रहा है, जो दर्शाता है ग्रामीण अर्थवस्था भी तेजी से बढ़ रही है। आज मैनुफ्क्यचरिंग इडेक्स पीएमआई 68.6 है और सर्विस सेक्टर का इंडेक्स 60 से उपर है। बिजली की खपत 15 प्रतिशत बढ़ा है। टू सर्विसेस एयर पैसेंजर टैफिक 23 प्रतिशत बढ़ा है। आज देश की एविएशन कंपनी विदेशों में एक हजार हवाई जहाज का आर्डर देती है जो दर्शाता है कि सर्विस सेक्टर का विकास हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हवाई चप्पल से हवाई जहाज तक। उसका प्रभाव दिख रहा है कि हवाई जहाज की यात्रियों की संख्या बढ़ी है। एविएशन सेक्टर का तेजी से विकास हुआ है। रेलवे की माल ढुलाई 1 प्रतिशत से बढ़ा है।

भारत में टैक्स कलेक्शन अच्छा है-

यह सब दर्शाता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जबकि वर्ष 2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था बहुत की खराब थी, फैजाइल फाइव में रखा जाता था। भारत की अर्थव्यवस्था आज वैश्विक जीडपी ग्रोथ का 20 प्रतिशत योगदान करता है। यह समझा जा सकता है कि जब देश की 140 करोड़ जनता एक कदम बढ़ाती है तो दुनिया की इकोनॉमी उसी रफ्तार से बढ़ने लगती है। भारत में टैक्स कलेक्शन अच्छा है। जीएसटी कलेक्शन आज साल दर साल 10.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है। इकोनॉमिक गतिविधियों 21 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। देश के ग्रामीण क्षेत्र में उपभोग और खपत तेजी से बढ़ रहा है, जो सर्वांगीण विकास को दर्शाता है। जफर इस्लाम ने कहा कि कुछ पार्टियां देश की अर्थव्यवस्था को लेकर जनता को गुमराह करने की पूरी कोशिश करती हैं।

दुनिया में महंगाई दर बहुत अधिक है, जबकि भारत में कुछ समय महंगाई दर बढ़ा किन्तु महंगाई दर फिर नियंत्रण में आ गया, जो सालाना 5.6 के आसपास रहेगा। कोर महंगाई फ्यूल और खाद्य पदार्थ को छोड़कर 4.9 प्रतिशत है। जैसे टमाटर और प्याज के मूल्य बढ़ने से महंगाई दर बहुत बढ़ गया था और अब टमाटर के मूल्य कम हो गया है। वहीं प्याज के मूल्य अभी भी थोड़ा ज्यादा है। नए फसल होने के बाद उसके मूल्य में भी गिरावट आएगी। देश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है, साथ ही आम आदमी की जन सुविधाएं बढ़ी है। आने वाले दिनों में भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगा। वहीं चीन की अर्थव्यवस्था 20 बेसिस प्वाइंट से कम होगा।

Tags:    

Similar News