Moradabad News: कमरे में लड़की लाने से किया मना तो चलाई गोली, मासूम हुआ जख्मी

Moradabad News: आधी रात को गोली चलने की आवाज से लोग जागे। छत पर खड़े मासूम के पैर में गोली के छर्रे लगे, जिससे उस की चीख निकल गई वह नीचे गिर गया।

Update: 2023-05-17 11:23 GMT
Moradabad News (photo: social media )

Moradabad News: जनपद के थाना कटघर के जाहिद नगर में गलत काम करने से रोकने पर गोली चला दी गई। जिसमें एक मासूम घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यहां गलत काम के लिए लाई गई लड़की को कमरे में लाने से रोकने पर विवाद हो गया। इसी दौरान आधी रात को गोली चलने की आवाज से लोग जागे। छत पर खड़े मासूम के पैर में गोली के छर्रे लगे, जिससे उस की चीख निकल गई वह नीचे गिर गया। आधी रात को हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

दूसरा किराएदार लेकर आता था अजनबी लोगों को

इस घटना में जख्मी मासूम का पिता तहसीन मामूली मजदूर हैं। वो घरों की पुताई का कार्य कर और अपने परिवार के साथ गुजारा करते हैं। तहसीन किराए के मकान में रहता है। तहसीन की पत्नी मुमताज के मुताबिक रात उसके मकान मालिक का दूसरा किरायेदार अरबाज़ अपने दोस्तों को लेकर आया था। मकान मालिक के बेटे ने अजनबी लोगों को लाने के लिए मना किया। इसी को लेकर दोनों में विवाद छिड़ गया। अरबाज और उसके साथी ख्वाजा नसीम ने तमंचा निकाल कर साकिब पर फायर कर दिया।

फायर के छर्रे मुमताज के 10 वर्षीय बेटे जुबैर को लग गए। जिससे वो चीखता हुआ नीचे गिर पड़ा। गोली की आवाज से मुहल्ले के लोग जमा हो गए और आनन-फानन में बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बारे में इंस्पेक्टर कटघर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अरबाज और खुआज नसीम के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनो आरोपियों को तलाश में जुट गई है। इन पांच लड़कों के साथ एक लड़की भी थी, जिसका विरोध करने की वजह से ही अरबाज ने गोली चलाई।

Tags:    

Similar News