Moradabad: सीओ के गनर ने खुद को मारी गोली, फायरिंग की आवाज सुन दौड़े पड़ोसी, ससुराल पक्ष से था तनाव

Moradabad News: मुरादाबाद में सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह के गनर कांस्टेबल अजित कुमार ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अजित कुमार मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे।

Newstrack :  Network
Update: 2023-11-02 12:41 GMT

प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Moradabad News: मुरादाबाद में सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह के गनर कांस्टेबल अजित कुमार (Constable Ajit Kumar) ने लाइसेंसी रायफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अजित कुमार मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। इस संबंध में सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि, नागफनी क्षेत्र में अजित कुमार किराए के मकान में रहते थे। रात में वह ड्यूटी समाप्त करने के बाद करीब 11 बजे घर चले गए थे।

अजित कुमार ने देर रात खुद को लाइसेंसी राइफल से गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घटना का पता चला सीओ सिंह ने बताया कि, शुरुआती छानबीन में पता चला है कि अजित की पत्नी और ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। शायद इसी तनाव में उन्होंने आत्महत्या की।

ससुराल पक्ष से चल रहा था तनाव

मुरादाबाद में सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह के गनर कांस्टेबल अजीत कुमार सिंह ने सरकारी राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सिपाही अजीत मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। अजीत की उम्र करीब 25 वर्ष थी। बताया जाता है उसका ससुराल पक्ष से तनाव चल रहा था। 

गोली की आवाज़ सुन लोगों ने पुलिस को बताया

सी ओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि, मृतक अजीत रात 11 बजे ड्यूटी खत्म कर अपने आवास पर गया था। वह नागफनी क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। देर रात उसने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। उसकी वहीं मौत हो गई। गोली की आवाज़ सुन कर आसपास के लोग अजीत के घर की तरफ दौड़े। पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई की। 

आत्महत्या से पहले की थी घर पर बात

इस संबंध में सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि, मृतक का अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था। खुदकुशी से पहले अजीत ने अपने घर पर परिवार वालों से बात की थी। परिजनों को तब तक उसके इस कदम का एहसास तक नहीं था। ये बातें मुरादाबाद पहुंचे मृतक अजीत के पिता पवन कुमार ने बताई। 

डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, सास धमकाती थी 

अजीत के पिता ने बताया कि, उनके बेटे की शादी बागपत की चंचल से हुई थी। अजीत का तबादला कुछ समय पहले ही गाजियाबाद से मुरादाबाद को हुआ था। यहां उसे कोतवाली सीओ में तैनाती मिली थी। पिता पवन ने बताया कि, अजीत की पत्नी परिवार छोड़ने का लगातार दबाव बना रही थी। शादी के बाद से ही अजीत परेशान था। 9 माह पूर्व ही उसकी पत्नी सारा सामान लेकर मायके चली गई थी। बार-बार कोशिश के बाद भी वो ससुराल आने को तैयार नहीं थी। पिता ने बताया, अजीत की सास उसे बहुत धमकाती थी । जिससे वो परेशान रहता था। 

Tags:    

Similar News