Prayagraj News: भोलेनाथ की आराधना के बाद ‘नंदी’ को मिला खूब प्यार, 42 लाख के मिले गिफ्ट

Prayagraj News: मंत्री नंदी को पुनर्प्राप्त जन्मदिवस पर नगर के करीब ढाई लाख लोगों ने लिया था हिस्सा। 11 रूपए से लेकर 2,100 रूपए तक लोगों ने मंत्री नन्दी को उपहार स्वरूप भेंट किया और शुभकामनाएं दीं।

Update: 2023-07-13 15:16 GMT

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी योगी सरकार के कद्दावर मंत्रियों में एक हैं। प्रयागराज के लोग आज भी उन्हें अपने बेटे, भाई व्यापारी व उद्यमी के रूप में ही मानते हैं। उन्हें प्यार करते हैं और हर साल मंत्री नंदी के पुनर्प्राप्त जन्मदिवस समारोह में सम्मिलित होकर यथाशक्ति उन्हें उपहार, आशीर्वाद और दीर्घायु की शुभकामनाएं देते हैं। बुधवार को भी नंदी के पुनर्प्राप्त दिवस पर ऐसा ही जलसा नजर आया था।

वर्ष 2010 में नंदी पर हुआ था जानलेवा हमला

जिस तरह लोग अपने परिवार के लोगों, मित्रों व रिश्तेदारों को जन्मदिन या फिर अन्य शुभ अवसर पर उपहार देते हैं। इस वर्ष भी मंत्री नंदी ने भव्यता के साथ पुनर्प्राप्त जन्मोत्सव मनाया तो 32 हजार 475 परिवारों द्वारा उन्हें उपहार स्वरूप आशीर्वाद दिया गया। उपहारों की राशि को जोड़ा गया तो वह आंकड़ा 42 लाख रूपए से अधिक का रहा। वर्ष 2010 में तत्कालीन सरकार में कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी पर जानलेवा हमला हुआ था। जिसमें एक वरिष्ठ पत्रकार और एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई थी। जबकि नंदी गंभीर रूप से घायल होने के बाद जीवन और मौत से जूझते हुए मौत को मात देकर स्वस्थ हुए और दोबारा कैबिनेट मंत्री बने। इस पुनर्जीवन को वो भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद मानते हैं। मंत्री नंदी प्रत्येक वर्ष 12 जुलाई को अपना पुनर्प्राप्त जन्मदिवस मनाते हैं।

सोने की चेन सहित इतने लोगों ने दी इतनी धनराशि

इस वर्ष भी मंत्री नन्दी ने बुधवार यानी 12 जुलाई को अपना पुनर्प्राप्त जन्मदिवस मनाया। प्राचीन मनोकामना पूर्ति शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक करते हुए लोगों को भोजन प्रसाद खिलाया। जिसमें प्रयागराज ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश से आए हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। करीब दो लाख से अधिक लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। पुनर्प्राप्त जन्म दिवस पर लोगों को आमंत्रित करने के लिए इस बार करीब डेढ़ लाख कार्ड वितरित किए गए थे। मंत्री नंदी ने दावा किया है कि पुनर्प्राप्त जन्मदिवस समारोह में करीब तीन लाख लोग शामिल हुए। इस दौरान हजारों लोगों ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप उपहार भेंट किया। जिसमें एक सोने का चेन, एक सोने की अंगूठी के साथ ही नगद धनराशि उपहार स्वरूप दिया। 227 लोगों ने 2100 रूपया, 1369 लोगों ने 1100 रूपया, 903 लोगों ने 501 रूपया, 1505 लोगों ने 251 रूपया, 591 लोगों ने 201 रूपया, 1300 लोगों ने 151 रूपया, 3791 लोगों ने 101 रूपया, 11005 लोगों ने 51 रूपया, 9777 लोगों ने 11 रूपया और 1700 लोगों ने बुके दिए। दो लोगों ने हाथ घड़ी और 303 लोगों ने मोमेंटो दिया। कुल 32 हजार 475 परिवारों द्वारा 41 लाख 79 हजार 542 रूपया दिया गया।

प्यार और गिफ्ट मिलने से गदगद ‘नंदी’ ने ये कहा

मंत्री नन्दी ने कहा कि लोगों द्वारा दिया गया आशीर्वाद और उपहार मेरे लिए अनमोल है। जो कर्मपथ पर अग्रसर रहने के लिए निरंतर उर्जित करता रहता है। उन्होंने पुनर्प्राप्त जन्म दिवस समारोह में सम्मिलित होने वाले सभी मोहल्लेवासियों का, मार्केट के दुकानदारों का, व्यापारी भाईयों का, ईष्ट मित्रों एवं संगठन के कर्मठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार जताया।

Tags:    

Similar News