बुलन्दशहर की टीम ने UPP वैज्ञानिक अनुसंधान फोटो प्रतिस्पर्धा में चल वैजयन्ती पर कब्जा कर बनी चैंपियन

Bulandshahr : उत्तर प्रदेश पुलिस की वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2021 में बैडमिंटन प्रतियोगिता में बुलंदशहर की सीओ वंदना शर्मा के गोल्ड मैडल जीतने के बाद बुलंदशहर पुलिस की टीम ने अब वैज्ञानिक-अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता में चल वैजयंती अवार्ड जीत लिया है।

Report :  Sandeep Tayal
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-12-15 04:51 GMT

उत्तर प्रदेश पुलिस की वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2021 (फोटो- सोशल मीडिया)

Bulandshahr : लखनऊ में हुई उत्तर प्रदेश पुलिस की वार्षिक खेल प्रतियोगिता 2021 में बैडमिंटन प्रतियोगिता में बुलंदशहर की सीओ वंदना शर्मा (CO Vandana Sharma) के गोल्ड मैडल जीतने के बाद बुलंदशहर पुलिस की टीम ने अब वैज्ञानिक-अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता में चल वैजयंती अवार्ड जीत लिया है। प्रतियोगिता में चल वैजयंती जीतकर बुलंदशहर लौटे विजेता निरीक्षक राजीव सक्सेना, उपनिरीक्षक विकास वर्मा सहित पूरी टीम की एससीपी संतोष कुमार सिंह ने भी सम्मानित किया।

पहले मेरठ जोन की विजेता बनी बुलंदशहर पुलिस की टीम

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 64वीं उत्तर प्रदेश वार्षिक वैज्ञानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता-2021 दिनांक 01.12.2021 से 04.12.2021 तक पुलिस लाइन मेरठ में (अंतर्जनपदीय प्रतियोगिता) आयोजित हुई थी, जिसमें मेरठ जोन के सभी जनपदों से चयनित निरीक्षक, उपनिरीक्षक व आरक्षियों द्वारा प्रतिभाग किया गया था।

प्रतियोगिता में जनपद बुलन्दशहर से अपराध शाखा में नियुक्त निरीक्षक राजीव सक्सेना, थाना सिकन्द्राबाद पर नियुक्त उपनिरीक्षक विकास वर्मा, थाना गुलावठी पर नियुक्त उपनिरीक्षक पिंकी देशवाल, कचहरी सुरक्षा में तैनात मुख्य आरक्षी इन्द्रजीत सिंह व रिट सैल में तैनात आरक्षी अरूण कुमार द्वारा प्रतिभाग किया गया था। जोन स्तर प्रतियोगिता में बुलन्दशहर टीम द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया गया।

इंस्पेक्टर राजीव सक्सेना की जोनल टीम बनी चैम्पियन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान पुलिस फोटो ग्राफी प्रतियोगिता में मेरठ जोन की टॉपर बनने के बाद बुलंदशहर की टीम के प्रतिभागियों को स्टेट लेवल की प्रतियोगिता-2021 के लिए जनपदों से चयनित अधिकारी/कर्मचारीगणो की जोन स्तर की एक टीम गठित की गयी, मेरठ जॉन की टीम में जनपद बुलन्दशहर से निरीक्षक राजीव सक्सेना, उपनिरीक्षक विकास वर्मा सम्मिलित हुई थे। स्टेट लेवल प्रतियोगिता-2021 का आयोजन लखनऊ पुलिस लाइन में हुआ।


स्टेट लेवल प्रतियोगिता में मेरठ जोन टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया तथा चल वैजयन्ती प्राप्त कर वर्ष-2021 मेरठ जोन वैज्ञयानिक अनुसंधान एवं पुलिस फोटोग्राफी चैम्पियन बनी।

चैम्पियन्स को एसएसपी ने किया सम्मानित

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षक राजीव सक्सेना, उपनिरीक्षक विकास वर्मा द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शील्ड जीतकर चल वैजयन्ती प्राप्त कर जनपदीय पुलिस को गौरवान्वित किया है।

जिन्हें देर शाम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर संतोष कुमार सिहं द्वारा कैम्प कार्यालय पर निरीक्षक राजीव सक्सेना, उ0नि0 विकास वर्मा की सराहना एवं प्रशंसा करते हुए उनको प्रदत्त शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही निरीक्षक को उत्साहवर्धन हेतु 1500 रुपये, उपनिरीक्षकों को 1000-1000 रुपये व आरक्षियों को 500-500 रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

बुलंदशहर का नाम किया था बुलंद

2 दिन पूर्व बुलंदशहर के डिबाई में तैनात सीओ वंदना शर्मा ने मेरठ जोन की युगल बैडमिंटन टीम की तरफ से उत्तर प्रदेश पुलिस खेल प्रतियोगिता 2021 में गोल्ड मेडल जीतकर लौटी थी जबकि राजपत्रित अधिकारी वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

बैडमिंटन में भी बुलंदशहर का नाम शिव वंदना शर्मा ने उत्तर प्रदेश पुलिस खेल प्रतियोगिताओं में बुलंद किया तो आप वैज्ञानिक अनुसंधान पुलिस फोटोग्राफी प्रतियोगिता में इंस्पेक्टर राजीव सक्सेन की टीम ने भी मेरठ जोन की टीम की तरफ से लखनऊ में खेल एक बार फिर बुलंदशहर का नाम बुलंद किया है।

Tags:    

Similar News