हमीरपुर उपचुनाव: 48.10% के साथ मतदान संपन्न

Update: 2023-06-01 19:53 GMT

अमित शुक्ला, हमीरपुर: उत्तर प्रदेश की हमीरपुर विधानसभा सीट समेत छत्तसीगढ़ की दंतेवाड़ा, केरल की पाला और त्रिपुरा की बाधरघाट सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग संपन्न हो गया है।

यह भी पढ़ें. महिलाओं के ये अंग! मर्दो को कर देते हैं मदहोश, क्या आप जानते हैं

शाम 6 बजे तक हमीरपुर के 48.10% मतदाताओं ने अपना मत दिया। बताते चलें कि नतीजों की घोषणा 27 सितंबर को की जाएगी। वैसे तो वोटिंग तो चार सीटों पर हो रही है, लेकिन सबकी नजरें यूपी की हमीरपुर सीट पर है। बताया जा रहा है कि मतदान संपन्न होने तक 48.10% मतदाताओं ने अपना मत दिया।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

इस कारण हमीरपुर सीट हुआ खाली...

भाजपा विधायक रहे अशोक सिंह चंदेल के आजीवन कारावास में जेल जाने के बाद खाली हमीरपुर विधानसभा सदर उप चुनाव में सोमवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान के नतीजे 27 सितंबर को आ जाएंगे।

निरंजन ज्योति ने डाला वोट, जताया जीत का विश्वास...

हमीरपुर। सदर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने सोमवार को साध्वी निरंजन ज्योति जिला मुख्यालय स्थित श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पहुंची। अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

वोट देने के बाद केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 2014 में केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में इतिहास बदलती आ रही है।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर सदर विधानसभा सीट पर भी भाजपा के प्रत्याशी युवराज सिंह ही विजय की पताका लहराएंगे, जनता से अपील करते हुए केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने के लिए विधानसभा के सभी मतदाता अपने घरों से निकलें और बढ़-चढ़कर मतदान करें।

यह भी पढ़ें. होंठों की लाल लिपिस्टिक! लड़कियों के लिए है इतनी खास

उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपना जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार देता है इसलिए सभी मतदाताओं को अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए सामाजिक विकास में सहभागी बनना चाहिए। बताते चलें कि हमीरपुर सदर विधानसभा सीट पर आजादी के बाद से अब तक हुए उपचुनावों में भाजपा के हाथों में हार ही लगी है।

Tags:    

Similar News