Bulandshahr News: रिटायर्ड फौजी और पत्नी की गाजियाबाद में हत्या, लापता दंपति के मिले शव

Bulandshahr News: यूपी के बुलंदशहर के रिटायर्ड फौजी उसकी पत्नी की गाजियाबाद में हत्या कर दी गई। दो दिन से लापता पति-पत्नी के शव आज मुरादनगर थाना क्षेत्र में बरामद हुए।

Report :  Sandeep Tayal
Update: 2023-03-11 14:22 GMT

बुलंदशहर: रिटायर्ड फौजी और पत्नी की गाजियाबाद में हत्या, लापता दंपति के मिले शव

Bulandshahar News : यूपी के बुलंदशहर के रिटायर्ड फौजी उसकी पत्नी की गाजियाबाद में हत्या कर दी गई। दो दिन से लापता पति-पत्नी के शव आज मुरादनगर थाना क्षेत्र में बरामद हुए। मृतक दंपति के परिजनों ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

होली खेलकर दंपती नही पहुंचा सका घर

बुलंदशहर जनपद के बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव बड़ा निवासी इंद्रपाल सिंह का पुत्र रामपाल आर्मी का रिटायर्ड जवान था। वह सेवानिवृत्ति के बाद दिल्ली के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर के पद पर सेवारत था। 8 मार्च को रनपाल अपनी पत्नी रेखा के साथ अपने गांव में होली खेलने आया था। होली खेलने के बाद पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर 8 मार्च को गाजियाबाद के वैशाली में स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए थे। जिसके बाद 9 मार्च तक वो घर नहीं पहुंचे और उन दोनों का फोन स्विच ऑफ आ रहे थे। जिसके बाद परेशान रनपाल के भाई रतिपाल ने बीबी नगर थाने में दोनों के गुम होने की जानकारी दी और पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी।

उधर, परिजन दोनों की तलाश में जुटे रहे। शनिवार को रनपाल और रेखा के शव गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर थाना क्षेत्र से बरामद हुए। रनपाल के भाई रति पाल ने बताया कि रामपाल का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ था, जबकि रेखा का शव खेत में मिला। मामले की जानकारी मिलने के बाद मुरादनगर थाना पुलिस ने बीबीनगर थाना पुलिस से संपर्क किया। मुरादनगर थाना पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रामपाल के भाई रति पाल ने अपहरण कर हत्या की आशंका जताई है। रति पाल का दावा है कि थाना पुलिस से पहले ही उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई थी, मगर थाना पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया और गुमशुदगी दर्ज कर अपने दायित्व की इतिश्री कर ली थी। दंपति की मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

मोबाइल की अंतिम लोकेशन मुरादनगर में ट्रेस होने पर मिले शव

रनपाल के भाई रति पाल ने बताया कि 9 मार्च से रनपाल का फोन स्विच ऑफ आ रहा था, 8 मार्च को पिलखुवा के सीआरसी छीजारसी टोल के सीसीटीवी कैमरे में दोनो बाइक पर जाते दिखे। उसके बाद उनकी कोई लोकेशन नहीं मिल सकी, पुलिस ने फोन को ट्रेस कराया तो अंतिम लोकेशन मुरादनगर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के पास मिली, जिसके बाद पुलिस और परिजन मुरादनगर थाना क्षेत्र में रनपाल और उसकी पत्नी रेखा की तलाश में जुटे रहे और फिर दोनों के शव बरामद हुए।

Tags:    

Similar News