अखिलेश हुये सक्रिय, उपचुनाव की तैयारियों में जुटे, कार्यकर्ताओं को दिए ये निर्देश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव में हार व बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मयावती द्वारा दगा दिए जाने से आहत हैं, राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा जोरों पर है। सपा नेता व कार्यकर्ता भी इससे बेहद नाखुश हैं। लेकिन पार्टी पुरानी कड़वी यादों को भुलाकर आगे बढ़ने की बात भी कर रही है।

Update: 2019-07-12 17:06 GMT

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव में हार व बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मयावती द्वारा दगा दिए जाने से आहत हैं, राजनीतिक गलियारों में ऐसी चर्चा जोरों पर है। सपा नेता व कार्यकर्ता भी इससे बेहद नाखुश हैं। लेकिन पार्टी पुरानी कड़वी यादों को भुलाकर आगे बढ़ने की बात भी कर रही है। लंबी छुटटी बिता कर गुरुवार को सपा मुखिया पार्टी कार्यालय पहुंचे और काफी सक्रिय नजर आये।

यह भी पढ़ें...CWC 2019: शास्त्री और कोहली को इन सवालों का देना होगा जवाब, तैयार बैठा है CoA

उन्होंने पार्टी मुख्यालय में बैठक बुलाई। जिसमें विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं से उन्होंने गहन चर्चा की। साथ ही 12 सीटों पर होने वाले यूपी विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में वे जुटते हुए नजर आए। उन्होंने अलग-अलग जिलों से आए कार्यकर्ताओं से 2022 के मिशन को कामयाब बनाने पर भी चर्चा की। साथ क्षेत्रीय संगठन के बारे में भी जानकारियां बटोरी।

यह भी पढ़ें...यूपी: चीनी मिल घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दर्ज किया केस

सपा प्रमुख से मुलाकात करने के बाद अलीगढ़ के निसार अहमद ने बताया कि उपचुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है और बूथ कमेटियों को मजबूत बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस बीच कुछ कार्यकर्ताओं ने तीसरे मोर्चे का भी सुझाव नेतृत्व के सामने रखा है व मायावती को करारा जवाब देने की बात भी कही।

Tags:    

Similar News