Sonbhadra News: विभाजन विभीषिका दिवस पर भाजपाइयों ने निकाला मौन जुलूस, याद किया नागरिकों का बलिदान

Sonbhadra News: 14 अगस्त 1947 को भारत-पाकिस्तान बंटवारे के रूप में सामने आई विभाजन की विभीषिका को लेकर भाजपाइयों ने सोमवार को मौन जुलूस निकाला। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस के रुप में मनाते हुए नागरिकों के संघर्ष और उनके बलिदान को नमन किया।

Update: 2023-08-14 11:01 GMT
BJP Sonbhadra News

Sonbhadra News:रामलीला मैदान में प्रदर्शनी आयोजन के जरिए भी भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के वक्त नागरिकों के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए लोगों से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की अपील की गई।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने रखे विचार

सिविल लाइंस रोड स्थित एक होटल के प्रांगण से निकला मौन जूलूस स्वर्ण जयंती चौक होते हुए रामलीला मैदान पहुंचा। यहां सभी ने विभाजन से विभिषिका स्मृति दिवस पर रामलीला मैदान के प्रांगण में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और संगोष्ठी में शामिल होकर अपने विचार रखे। बतौर मुख्य अतिथि सूबे के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे और संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।

नफरती मानसिकता ने भारत का दुखद विभाजन किया था

मुख्यअतिथि संजीव कुमार गोंड ने कहा कि देश के इतिहास में 14 अगस्त की तिथि कभी न भूलने वाली तिथि है। आज ही के दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दुखद विभाजन किया, जिसके दुष्परिणामस्वरूप असंख्य देश वासियों ने यातनाएं झेलीं और अपनी जान गंवाई। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बलिदान हुए सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस क्रूर-वीभत्स यातना के साक्षी सभी नागरिकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

भारत से अलग कर पाकिस्तान बनाया गया था

राज्यसभा सांसद रामशकल ने कहा कि देश के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख का अहम स्थान है। भारत के इतिहास मे आज का दिन विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। अखण्ड भारत के आजादी के इतिहास मे 14 अगस्त की तारीख आंसुओं से लिखी गई है। यह वहीं तारीख है, जब देश का विभाजन हुआ। विभाजन ने न केवल भारतीय उपमहाद्धीप के दो टुकड़े किए बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया। बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया। कहने को तो यह देश का बंटवारा कहा गया लेकिन यह दिलों का, परिवारों का, रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था।

लाखों लोगो को अपनी जन्मभूमि से विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा

भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने विभाजन से होने वाली विभीषिका को कभी न भूलने वाला मंजर बताया। कहा कि नफरत और हिंसा के बीच लाखों लोगो को जहां अपनी जन्मभूमि से विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा। वहीं तमाम लोगो की जानें चली गई। उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, दुद्धी विधायक रामदुलारे गोंड, विधानपरिषद सदस्य विनीत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, पूर्व विधायक तीरथराज, अनुसूचित आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा गोविंद यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, रंजना सिंह, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, अमरनाथ पटेल, संतोश शुक्ला, शम्भूनारायण सिंह, अनूप तिवारी, कैलाश बैसवार, विनोद पटेल, राकेश मेहता, विशाल गुप्ता, पुष्पा सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, सरजू बैसवार, कमलेश चौबे, सुरेश शुक्ला, सुनिल सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News