Sonbhadra News: आठ वर्ष की मासूम के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी, केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की छानबीन

Sonbhadra News: एक अधेड़ ने आठ वर्षीय मासूम को खेलते समय बहाने से अपने चाचा के घर ले जाकर दरिंदगी की। माता-पिता को उसके साथ घटित घटना के बारे में जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए ।

Update: 2024-09-03 13:37 GMT

आठ वर्ष की मासूम के साथ अधेड़ ने की दरिंदगी, केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की छानबीन: Photo- Newstrack

Sonbhadra News: हैवान बने 48 वर्षीय एक अधेड़ ने आठ वर्षीय मासूम को खेलते समय बहाने से अपने चाचा के घर ले जाकर दरिंदगी की। किसी तरह वहां से निकलकर, पीड़िता घर पहुंची। माता-पिता को उसके साथ घटित घटना के बारे में जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए । सोमवार की शाम पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 65(2), 351(3) बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धारा 5एम और 6 के तहत केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

खेलते समय बहाने से ले जाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि गत रविवार की दोपहर ढाई बजे के करीब आठ वर्षीय मासूम गांव के ही एक बच्चे के साथ, घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ के नीचे खेल रही थी। उसी दौरान इलाके का ही 48 वर्षीय रामखेलावन पहुंचा और वह लड़की का हाथ पकड़कर, उसे बहाने से अपने चाचा के घर ले गया। वहां उसके साथ दरिंदगी की। वह शोर न मचाने पाए, इसके लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। घटना के लगभग आधे घंटे बाद जख्मी हालत में मासूम रोते हुए अपने घर पहुंची तो परिवार के लोग उसकी हालत देख अवाक रह गए। परिवार के लोगों के पूछने पर रोते हुए, उसने पूरी घटना की जानकारी दी। परिवार वालों के मुताबिक, उसे घटना की जानकारी देने पर, माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

प्रकरण संज्ञान में आते ही शुरू कर दी गई छानबीन

सोमवार की शाम पीड़ित परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। प्रकरण संज्ञान में आते ही दुद्धी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी रामखेलावन के खिलाफ बीएनएस की धारा 65(2), 351(3) बीएनएस और पाक्सो एक्ट की धारा 5एम और 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाए जाने के साथ ही, आरोपी की तलाश और मामले की छानबीन जारी है।

सर्पदंश से थम गई युवक की सांस

उधर, सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के बट गांव में सर्पदंश की चपेट में आई युवती की मंगलवार को मौत हो गई। बताते हैं कि छोटक 25 वर्ष पत्नी पंकज यादव दोपहर में बरामदे में सोई हुई थीं। उसी दौरान सर्प ने डस लिया। पहले झाड़फूंक कराया गया। हालत में सुधार न आने पर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

Tags:    

Similar News