Sonbhadra News: नगर निकायों में चलेगा ‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी‘ अभियान, डीएम-एसपी ने मुहिम की शुरूआत

Sonbhadra News: जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने ओबरा के चिल्ड्रेन पार्क से प्लास्टिक नवाचार पहल के जरिए ’मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम के लिए वृहद जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।

Update:2023-07-01 22:16 IST
(Pic: Newstrack)

Sonbhadra News: ग्राम पंचायतों के बाद अब नगर निकायों में भी ‘मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी‘ अभियान, तेजी से चलाया जाएगा। ओबरा के चिल्ड्रेन पार्क से इस अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही, पूरे जिले में इसको लेकर बृहद जनजागरूकता मुहिम की शुरूआत की गई। इस दौरान डॉ. भीमराव अम्बेडकर लाईब्रेरी, स्वामी विवेकानन्द योग केंद्र और स्टेटिंग ट्रैक की भी नींव (शिलान्यास) रखी गई।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने ओबरा के चिल्ड्रेन पार्क से प्लास्टिक नवाचार पहल के जरिए ’मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम के लिए वृहद जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। कहा कि अब यह अभियान शहरी क्षेत्रों में भी तेजी से चलाया जाएगा। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई। है। इसके लिए नगरवासियों को जूट के बैग का वितरण करने के साथ ही, प्लास्टिक का थैला एवं प्लास्टिक से बनी अन्य वस्तु को इकट्ठा करने की सीख दी जाएगी। इस प्लास्टिक कूड़े को नगर पंचायत के सफाईकर्मी एकत्रित कर एमआरएफ सेंटर लाएंगे। नगर निकाय यहां से प्लास्टिक डाला स्थित सीमेंट फैक्ट्री को देगी। उसके बदले उन्हें राजस्व भी प्राप्त होगा। बताया कि अभियान की सफलता के लिए नगरवासियों को प्लास्टिक से होने नुकसान की जानकारी दी जाएगी।

डा.अंबेडकर लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को पढ़ाई में मिलेगी मददः डीएम

डॉ. भीमराव अंबेडकर लाईब्रेरी, स्वामी विवेकानंद योग केंद्र और ट्रैक का शिलान्यास करते हुए डीएम ने कहा कि इस कार्य को नगर पंचायत ओबरा वित्तीय वर्ष-2023-24 के तहत कराए जाने वाले निर्माण कार्यों के क्रम में कराएगी। डॉ. भीमराव अंबेडकर लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध होने से यहां छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी, जिससे इनके उच्च शिक्षा के पढ़ाई में काफी सहयोग मिलेगा। साथ ही आम जनमानस भी इस लाइब्रेरी का फायदा उठा सकेंगे।

पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षा का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान डीएम के साथ ही एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पार्क में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की महत्व के बारे में लोगों को बताया।

Tags:    

Similar News