नरेश उत्तम का निशाना, भाजपा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर 

देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है और लोगों के रोजगार छीन रहे हैं। ऐसे में भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह बनाकर जनता का जरूरी मुद्दों से सिर्फ ध्यान भटकाना चाह रही है।

Update: 2023-04-28 22:06 GMT

हमीरपुर: सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में विकास कार्य पूरी तरह से थम गए हैं। महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है। इसलिए जरूरी मुद्दों से ध्यान हटाने को भाजपा नए-नए हथकंडे अपना रही है।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है और लोगों के रोजगार छीन रहे हैं। ऐसे में भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह बनाकर जनता का जरूरी मुद्दों से सिर्फ ध्यान भटकाना चाह रही है।

यह भी पढ़ें. लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

नरेश उत्तम शनिवार को हमीरपुर सदर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी मनोज प्रजापति के समर्थन में जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने आए थे।

यह भी पढ़ें. डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मारा गया ओसामा बिन लादेन का बेटा

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा...

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में विकास का पहिया पूरी तरह से थम गया है। बेरोजगारी व महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है लेकिन सरकार को आम जनता से जुड़े इन जरूरी मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2012 में कार्यकर्ताओं की मेहनत से सपा ने अकेले दम प्रदेश में अपनी सरकार बनाई थी। पुरानी बातों को भूल कर कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ उपचुनाव में जुट जाएं।

यह भी पढ़ें. एटम बम मतलब “परमाणु बम”, तो ऐसे दुनिया हो जायेगी खाक!

यह भी पढ़ें: मारी गई पाकिस्तानी सेना! इमरान को आज नहीं आएगी नींद

नरेश उत्तम ने उपचुनाव में सभी सीटों पर जीत का विश्वास जताते हुए कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व पर प्रदेश की जनता को पूरा विश्वास है। सपा सरकार के शासनकाल में जितना विकास कार्य हुआ था उतना कोई भी सरकार आज तक नहीं करा सकी है।

इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष इदरीश खान, वरिष्ठ सपा नेता पुष्पेंद्र यादव समेत सैकड़ों की तादाद में सपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर-अमित कुमार शुक्ला हमीरपुर

Tags:    

Similar News