62000 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तारः मेरठ में बोले अजय लल्लू, लोकतंत्र की हुई हत्या

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज यहां कहा कि मोदी योगी सरकार में सरे आम लोकतंत्र की हत्या की जा रही हैं। योगी सरकार दमन कर अपने विरोध की आवाज को दबाना चाहती हैं।

Update: 2020-12-21 17:24 GMT
मोदी योगी सरकार में सरे आम लोकतंत्र की हत्या की जा रही हैं- अजय कुमार लल्लू

मेरठ : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज यहां कहा कि मोदी योगी सरकार में सरे आम लोकतंत्र की हत्या की जा रही हैं। योगी सरकार दमन कर अपने विरोध की आवाज को दबाना चाहती हैं। प्रदेश अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी मेरठ द्वारा संगठन सर्जन कार्यक्रम के तहत जनपद के रजपुरा ब्लाक के मऊ खास व मेरठ ब्लाक के सोलाना ग्राम में,ब्लॉक व गांव न्याय पंचायत के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहें थे।

हजारो कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

प्रदेश कांगेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले तीन माह में 8000 मुकदमे व 62000 हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को घरों में नजरबंद बन्द किया जा रहा है। लेकिन,कांग्रेस कार्यकर्ता योगी सरकार की दमनकारी नीतियों का जोर शोर से विरोध कर रहा है औऱ करता रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भय,भूख,भ्र्ष्टाचार व दमनकारी राजनीति चल रहीं हैं, कांग्रेस को आम आदमी की आवाज बनकर इस माहौल को बदलना है। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी ने कहा कि कांग्रेस न्याय ग्राम पंचायतों तक बूथों को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही हैं। जनवरी माह में प्रियंका गांधी न्याय पंचायतओ का दौरा कर बूथ कार्यकर्तों से मुलाकात करेंगी। उन्होंने कहा कि हर बड़े नेताओं को भी कम से कम एक न्याय पंचायत का गठन करना अनिवार्य होगा।

ठंड में कई किसान गवा चुके जान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर अडाणी व अम्बानी के लिये कार्य करने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान 20 दिनों से भी अधिक दिनों से ठंड में सड़कों पड़े हैं, लेकिन गूँगी बहरी मोदी सरकार अडाणी व अम्बानी के हितों को साधने के तीनों किसान विरोधी बिलाओ को वापस लेने के तैयार नही है। हालत यह है कि ठंड से 30 से अधिक किसान ठंड में अपनी जान गवा चुके हैं। मोदी सरकार के मंत्री किसानों,को उग्रवादी, खालिस्तानी, माओवादी बता रहें हैं। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि मोदी सरकार के द्वारा किसान विरोधी लाये गये बिल किसानों की बर्बादी के बिल साबित होंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी योगी सरकार में सरे आम लोकतंत्र की हत्या की जा रही हैं। मोदी सरकार में डीजल , पेट्रोल, बिजली के बिल, सब बढ़ गया लेकिन किसानों की आय नही बढ़ी।भाजपा जब सत्ता से बाहर होती हैं किसानों के लिये स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने की बात करती हैं लेकिन सत्ता में आने पर अडाणी अम्बानी के इशारों पर चलती हैं। यही नही उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिये सरकार की कोई प्लांनिग नही है।

ये भी पढ़ें: BJP विधायक के साथ हादसा: वाराणसी में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, ऐसी है हालत

ये सभी कांग्रेस नेता रहे मौजूद

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ट्रैक्टर पर बैठक कर सभा स्थल पर पहुँचे। टैक्टर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला चला रहे थे। जिला अध्यक्ष अवनीश काजला की अध्यक्षता में आयोजित ‌कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के समुख सुश्री पिंकी चोधरी (एडवोकेट)सखावत चोधरी,आदि ने अपने साथियों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर उत्तर कांग्रेस कमेटी के महासचिव व मेरठ प्रभारी बदरुद्दीन कुरैशी तथा सचिव डॉ शुऐब , मोनिंदर सूद वाल्मीकि प्रवक्ता हरीकिशन अम्बेडकर,संजय गोयल,महेन्द्र शर्मा, पंडित नवनीत नागर हिमांशु शर्मा ,नितीश भारद्वाज, रोनक चौधरी सागर चौधरी रहमान नौशाद गुड्डू पंडित अमित शर्मा अल्तमस त्यागी मनोज चौहान राजेंद्र जाटव आदि कांग्रेस नेता मौजूद थे।

सुशील कुमार

ये भी पढ़ें: झांसी: अच्छी पैदावार के लिए बेहद जरूरी ये, जानें क्या है भूमि का हीमोग्लोबिन

Tags:    

Similar News