Congress Candidate List 2022 UP: कांग्रेस ने जारी की 27 प्रत्याशियों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिली सीट

Congress Candidate List 2022 UP: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज देर रात 27 प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी कर दी है।

Newstrack :  Network
Published By :  Shreya
Update:2022-02-02 23:23 IST

कांग्रेस (फोटो साभार- इंस्टाग्राम) 

Congress Candidate List 2022 UP: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख (UP Election 2022 Date) नज़दीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज देर रात 27 प्रत्याशियों की एक लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें लखनऊ पूर्वी से मनोज तिवारी, रायबरेली से डॉक्टर मनीष सिंह चौहान, सिराथू से सीमा देवी, कुर्सी से उर्मिला पटेल, बाराबंकी से रोही अरशद, गोसाईगंज से शारदा जयसवाल, भिंगा से गजाला चौधरी, तुलसीपुर से दीपेंद्र सिंह, मेहनौन से कुतुबुद्दीन खान को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा डायमंड कटरा बाजार शाहिदा बेगम, कॉल अनल गंज से त्रिलोकी नाथ तिवारी, गौरा से सत्येंद्र दुबे, महादेवा से बृजेश आर्य, मेहदावल से रफी खातून, खलीलाबाद से अमरेंद्र भूषण, धनघटा से शांति देवी, नौतनवा से सदा मोहन उपाध्याय, सिसवा से राजू कुमार गुप्ता, पिपराइच से सुमन चौहान, देवरिया से पुरुषोत्तम एंड सिंह, फूलपुर पवई से मोहम्मद शाहिद, शादाब लालगंज से पुष्पा भारती, मऊ से माधवेंद्र सिंह, बेल्थरा रोड से गीता गोयल, जहांगीरपुर से अजय राजभर, मोहम्मदाबाद से अरविंद किशोर राय, मिर्जापुर से भगवान दत्त उर्फ राजेंद्र पाठक को टिकट दिया है। 

यूपी में 7 चरण में होंगे विधानसभा चुनाव

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित होने हैं। जिसमें पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को, दूसरे का 14 फरवरी, तीसरे का 20 फरवरी, चौथे का 23 फरवरी, पांचवें का 27 फरवरी, छठवें का 3 मार्च तथा सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। सभी चरणों के मतदान के पश्चात 10 मार्च को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा। 

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News