UP Nikay Chunav 2023: मुख्यमंत्री ने संतकबीरनगर में किया जनसभा को संबोधित, मंच से किया भाजपा को समर्थन का आह्वान

UP Nikay Chunav 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार (3 मई) को संतकबीर नगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया में निकाय चुनाव में खड़े भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Update:2023-05-03 13:42 IST
सीएम योगी आदित्यनाथ ( सोशल मीडिया)

UP Nikay Chunav 2023: यूपी नगरीय निकाय चुनाव में प्रथम चरण का चुनावी प्रचार थम जाने के बाद दूसरे चरण के लिए पार्टियों ने ताकत झोंक दी है। भाजपा इसे 2024 के सेमीफाइनल की तरह देख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर प्रमुख जिले में जाकर खुद जनसभा कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ संतकबीरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।

सीएम योगी के मंच पर पहुंचते ही ‘जय श्री राम’ के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। मंच पर मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री संजय निषाद, प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम समेत तीनों विधायक व सांसद मंच मौजूद रहे। हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता यहां सीएम के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। सभी प्रत्याशियों के अलावा उनके समर्थकों का हुजूम शहर कोतवाली क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल में हो रही इस जनसभा में देखने को मिला।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार (3 मई) को संतकबीर नगर, आजगमढ़, मऊ, बलिया में निकाय चुनाव में खड़े भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम

- सीएम योगी सुबह 10.05 बजे लखनऊ से रवाना होंगे।
- सुबह 11.05 बजे जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद संतकबीर नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
- सीएम योगी सुबह 11.50 बजे संतकबीरनगर से रवाना होंगे।
- दोपहर 12.30 बजे एस के पी इंटर कॉलेज़ मैदान आजमगढ़ में जनसभा।
- दोपहर 1.15 बजे आजमगढ़ से रवाना होंगे।
- दोपहर 1.45 बजे जीवनराम सोनीधापा मऊ में जनसभा।
- सीएम योगी दोपहर 2:30 बजे मऊ से रवाना होंगे।
- दोपहर 3.10 बजे सतीश चंद्र महाविद्यालय मैदान, बलिया में जनसभा।
- सीएम योगी शाम 4:05 बजे बलिया से रवाना होंगे।
- सीएम शाम 4:45 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे।
- सीएम योगी आदित्यनाथ शाम 4:50 बजे गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे।

Tags:    

Similar News