यूपी: फिर जली एक और बेटी, सरकार की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मिलती-जुलती घटना हुई है। जिसमें दुष्कर्म के बाद एक युवती को जिंदा जलाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती को जलाने के बाद आरोपी फरार हो गए।

Update: 2019-12-05 09:26 GMT

लखनऊ: कुछ दिनों पहले हैदराबाद में सामूहिक दुष्कर्म करके युवती को जिन्दा जलाये जाने की घटना के बाद एक बार फिर, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मिलती-जुलती घटना हुई है। जिसमें दुष्कर्म के बाद एक युवती को जिंदा जलाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवती को जलाने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा।

इस घटना को लेकर राजनीतिक पार्टियों में भी बयानबाजी शुरू हो गयी है। विपक्ष ने योगी सरकार की बदहाल कानून व्यवस्था पर जमकर हमला बोला है।

ये भी देखें : अखिलेश की बेटी ने थामी घोड़े की लगाम, की ऐसे घुड़सवारी, निहारती रह गई मां डिंपल

पूर्व सीएम अखिलेश यादव का ट्वीट-

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने उन्नाव की दिल दहला देने वाली घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा -" उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाये जाने के दुस्साहस की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार का सामूहिक इस्तीफ़ा होना चाहिए। माननीय न्यायालय से गुहार है कि वो इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के समुचित उपचार व सुरक्षा की तत्काल व्यवस्था के निर्देश दे।"



प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर बोला हमला-

उन्नाव की भयावह घटना पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी योगी सरकार के साथ केंद्र सरकार पर भी जमकर हमला बोलते हुए ट्विट किया- "कल देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि यूपी की क़ानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी। हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। भाजपा नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।"

ये भी देखें : महंगाई की मार! बड़ा फैसला लेने जा रही मोदी सरकार, इन चीजों के बढ़ेंगे दाम



उन्नाव की घटना को लेकर सपा नेता राम गोपाल यादव ने राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की

उन्नाव में हुए रेप और उसके बाद पीड़िता के साथ अत्याचार को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को देखते हुए राज्य सरकार को बर्खास्त करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए जिसकी मांग उन्होंने की है।

यादव ने कहा कि आरोपियों ने सबूत को नष्ट करने के लिए उसे जलाया गया है। उन्होंने आगे ऐसा ही मामला चित्रकूट में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस चौकी में महिला से बलात्कार किया। इस सरकार में मंत्री से लेकर अधिकारी तक किसी को जनता की चिंता नहीं है। संविधान में हमें जो स्वतंत्रता का अधिकार दिया गया है यूपी में उसका पूरी तरह से उल्लंघन हो रहा है। यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है, बेटियां घर से बाहर निकलने से डर रही हैं।

Tags:    

Similar News