Sonbhadra Crime News: वृद्धा की गला काटकर हत्या, पति की मौत के बाद रह रही थी अकेले

Sonbhadra Crime News: जिले में 80 वर्षीय वृद्धा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-02-19 07:45 GMT

वृद्धा की महिला की मौत 

Sonbhadra News: चोपन थाना क्षेत्र के कुरहुल गांव में 80 वर्षीय वृद्धा की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पति की मौत के बाद मृतका अकेले ही रहती थी। शुक्रवार की रात की गई हत्या तब सामने आई, जब गांव का ही रिश्ते में पोता लगने वाला किशोर उसके यहां पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। खिड़की के रास्ते अंदर पहुंचा तो गला कटा देख सन्न रह गया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मामले को संपत्ति विवाद से जोड़ कर  देखा जा रहा है

कुरहुल गांव निवासी चंपा देवी अकेली रह रही थी। छह माह पूर्व उनके पति रामदुलारे का निधन हो गया था। कोई संतान न होने के कारण वह यहां अकेले ही रह रही थी, जबकि पट्टीदारी के लोग गांव में स्थित दूसरी जगह रह रहे थे। गांव का एक लड़का उनके यहां खाना बनाने का काम करता था। पट्टीदिरी के लोग भी कभी-कभार ही उनके यहां आते थे। रिश्ते में पोता लगने वाला देवराज पांडेय का अक्सर आना-जाना बना रहता था। शुक्रवार की रात जब वह वृद्धा के यहां पहुंचा, तो मुख्य दरवाजा बंद मिला।

 काफी आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो उसे अनहोनी की आशंका हुई। खिड़की के रास्ते अंदर जाकर देखा तो वृद्धा जमीन पर पड़ी हुई थी। इसके बाद उसने मामले की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। थोड़ी ही देर में घटना खबर पूरे गांव में फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से जरूरी जानकारी लेने के बाद शनिवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 

हत्या की वजह क्या हो सकती है?

हत्या का कारण क्या हो सकता है इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। कहीं संपत्ति की लालच में तो किसी करीबी ने उनकी हत्या नहीं कर दी? इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस का कहना है कि मामले में की जा रही है।   

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News