Moradabad News: जैन समाज की महिलाओं ने किया सामूहिक मंत्र का जाप, विश्व कल्याण की प्रार्थना

Moradabad News: जनपद के बौद्ध विहार में स्थित महिला जैन समाज द्वारा माला निकेतन में णमोकार मंत्र जाप का सामूहिक आयोजन किया गया‌।

Update: 2023-04-10 17:44 GMT
मुरादाबाद में जैन समाज की महिलाओं ने किया सामूहिक मंत्र का जाप- Photo- Newstrack

Moradabad News: जनपद के बौद्ध विहार में स्थित महिला जैन समाज द्वारा माला निकेतन में णमोकार मंत्र जाप का सामूहिक आयोजन किया गया‌। इस मंत्र के विषय में महिलाओं ने बताया कि यह व्यक्ति नहीं बल्कि सर्व कल्याण की भावना का मंत्र है। इसलिए इसका सामूहिक पाठ करके विश्व कल्याण की प्रार्थना की जाती है।

यह है जैन समाज का विश्व कल्याणकारी मंत्र

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं ने मंत्र का उच्चारण और इसके भाव के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि इस महामंत्र का जाप करने से संसारिक कष्ट दूर होते हैं। कार्यक्रम में मंत्र का उच्चारण इस प्रकार बताया गया।

णमो अरिहंताणं,
णमो सिद्धाणं,
णमो आयरियाणं,
णमो उवज्झायाणं,
णमो लोए सव्व साहूणं।

इन महिलाओं ने आयोजन कर यह बताया भावार्थ

कार्यक्रम में बताया गया कि जैन धर्म की आर्यिका रत्न नंगमति माता जी की प्रेरणा से महानगर में चल रहे महान, विलक्षण, अनादि निधन णमोकार मंत्र के जाप करवाने का अवसर रखा गया है। यह अवसर महिला जैन समाज द्वारा अलका पवन जैन, माला निकेतन, बुद्धि विहार परिवार को प्रदान किया गया। आयोजकों ने बताया कि णमोकार महामंत्र को जैन धर्म का परम पवित्र और अनादि मूल मंत्र माना जाता है। इसमें किसी व्यक्ति का नहीं, किंतु संपूर्ण रूप से विकसित और विकासमान विशुद्ध आत्मस्वरूप का दर्शन, स्मरण, चिंतन, ध्यान एवं अनुभव किया जाता है। इसलिए यह अनादि और अक्षयस्वरूपी मंत्र है।

अहिंसा परमो धर्मः की पवित्र भावना के साथ विश्व में प्रेम, सद्भाव, जैन धर्म के सिद्धांतों, जीव रक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण, सर्वकल्याण एवं विश्व शांति की कामना के साथ प्रार्थना की जा रही है। इस दौरान धर्मावलंबी श्रद्धा पूर्वक लक्ष्य-ललित के संगीत की धुन पर भगवान भक्ति में रंगे हुए थे। सकल दिगंबर जैन समाज धर्मावलंबियों ने विनय पूर्वक किए गए णमोकार मंत्र जाप उपरांत भक्ति के रंग से सराबोर वातावरण के बीच धार्मिक तंबोला का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य युवाओं में मनोरंजन के साथ-साथ धर्म के प्रति जानकारियां बढ़ाना था।

समाज के ये लोग रहे मुख्य रूप से उपस्थित

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कुलाधिपति टीएमयू सुरेश जैन, वीना जैन, महिला जैन समाज की अध्यक्षा नीलम जैन, मंत्री शिखा जैन, अध्यक्ष जैन समाज अनिल कुमार जैन, मंत्री अरविंद कुमार जैन, जैन मंदिर रामगंगा विहार के अध्यक्ष संदीप कुमार जैन, मंत्री नीरज कुमार जैन, मझोला जैन मंदिर के राकेश जैन, लाजपत नगर जैन मंदिर के अभिनंदन कुमार जैन, सर्वोदय जैन, अशोक जैन बंटी, दीपक जैन गुरहट्टी, राहुल जैन, अनुज जैन, मोहित जैन, अजय जैन, नमन जैन, अमन जैन, ममता जैन, विधि जैन, अलका जैन, रानी जैन, सुषमा जैन, ऋतु जैन, सारिका जैन, प्रिया जैन और राशि जैन उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News