सपा MLC के फ्लैट में हत्या! चल रही थी बर्थडे की पार्टी, मचा हड़कंप

गोली लगने के बाद युवक को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिय। इस घटना से तनाव का माहौल बन गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

Update: 2020-11-21 04:18 GMT
गोली लगने के बाद युवक को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिय। इस घटना से तनाव का माहौल बन गया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हत्या के बाद सनसनी फैल गई है। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अमित यादव के फ्लैट पर युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद शहर में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस युवक की हत्या की गई है उसका नाम राकेश है। यह हत्या हजरतगंज के लाप्लास अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात की हुई है। बताया जा रहा है बर्थडे पार्टी थी इसी दौरान फ्लैट में गोली चली। अब इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। सपा नेता अमित यादव शाहजहांपुर से एमएलसी हैं।

कहा जा रहा है कि गोली लगने के बाद युवक को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, हालांकि डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिय। इस घटना से तनाव का माहौल बन गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें...UP के इन 13 जिलों में बनने जा रहे मेडिकल काॅलेज, जल्द काम होगा शुरू

अवैध पिस्टल से चली गोली

डीसीपी सेंट्रल सोमेन बर्मा ने बताया कि अवैध पिस्टल से चली गोली से राकेश की मौत हुई है। पिस्टल से छेड़छाड़ के दौरान गोली चली है। उन्होंने बताया कि घटना के समय सपा एमएलसी के फ्लैट में 5 लोग मौजूद थे। फ्लैट में पंकज यादव नाम का शख्स रहता था। पंकज यादव, विनय सहित 4 लोग हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें...झांसी में पकड़े गए जहरीली शराब के तस्कर, पास से बरामद हुई ये सभी चीजें

बताया जा रहा है कि जिस शख्स की मौत हुई है वह राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर का रहने वाला है। पिस्टल भी उसी की थी। नशेबाजी के दौरान एक साथी ने पिस्टल ली और अचनाक गोली चल गई। गोली सीधे जाकर राकेश के चेहरे पर लगी। इसके बाद उसे आनन-फानन में ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। राजधानी लखनऊ में हाईप्रोफाइल हत्या के बाद हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़ें...योगी सरकार का बड़ा ऐलान, संविधान दिवस पर पहली बार होगा ऐसा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News