आतंकियों के उड़े चीथड़े: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, अफगानिस्तान को राहत

राजधानी काबुल एक बार फिर से जोरदार बम धमाके से कांप उठी। ये भयंकर हमला एक बस को निशाना बनाते हुए किया गया। बता दें, ये घटना राजधानी के दहन ए बाघ इलाके में दोपहर के समय हुई है। इस बारे में पूरी जानकारी अफगानिस्तान पुलिस (Afghan Police) ने दी है।

Update: 2021-03-15 13:19 GMT
कंधार प्रांत में अफगान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक विशेष अभियान के चलते 18 तालिबानी आंतकवादियों को मार गिराया।

नई दिल्ली: अफगानिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। राजधानी काबुल एक बार फिर से जोरदार बम धमाके से कांप उठी। ये भयंकर हमला एक बस को निशाना बनाते हुए किया गया। बता दें, ये घटना राजधानी के दहन ए बाघ इलाके में दोपहर के समय हुई है। इस बारे में पूरी जानकारी अफगानिस्तान पुलिस (Afghan Police) ने दी है। हालाकिं इस घटना से जुड़ी और ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार किया जा रहा है। वहीं सुरक्षाबलों ने 18 तालिबानी आतंकवादियों को मौत के मुंह में ढकेल दिया।

ये भी पढ़ें... बस हादसे में चीख-पुकार: टायर फटने से मचा मौत का तांडव, कांप उठा छत्तीसगढ़

18 आतंकवादी मारे गए

कंधार प्रांत में अफगान सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने एक विशेष अभियान के चलते 18 तालिबानी आंतकवादियों को मार गिराया। इस बारे में रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

आगे रक्षा मंत्रालय ने बताया कि अफगानिस्तान रक्षा एवं सुरक्षा बलों ने वायु सेना की मदद से कंधार प्रांत के अर्घानदाब और झेरी जिलों में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। वहीं इस दौरान 18 आतंकवादी मारे गए और अन्य तीन आतंकी गंभीर रूप से घायल हो गए।

फोटो-सोशल मीडिया

ये भी पढ़ें...करामती रायबरेली पुलिस: पति ने पत्नी को पीटा, अवैध तमंचे पर कर दिया चालान

लगातार हमलों का शिकार

बता दें, दोहा में अंतर-अफगान वार्ता अब तक विरोध को समाप्त करने में विफल रही है। दूसरी तरफ लगातार हमलों का शिकार हो रहे अफगानिस्तान में हाल के महीनों में बम हमलों और झड़पों का अंत ही नहीं हो रहा है।

वहीं सेना नियमित रूप से तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ अभियान चला रही है। लगभग हर दिन अफगानिस्तान में आतंकी हमलों और विस्फोट से मातम मचा रहता है।

ये भी पढ़ें...वाह! यूपी पुलिस: इंस्पेक्टर ने दिखाई मानवता, भटक रही बुजुर्ग महिला को पहुंचाया घर

Tags:    

Similar News