फ्रांस के बाद रूस में पुलिस पर ताबड़तोड़ हमला, लगाए अल्‍लाहू अकबर के नारे

रूस में एक शख्स ने पुलिस वाले को चाकू मार दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी। जिस इलाके में हमला हुआ है वह मुस्लिम बहुल है और हमलावार अल्‍लाहू अकबर का नारा लगा रहा था।

Update: 2020-10-30 13:16 GMT
युवक ने कुकमोर इलाके में पुलिस थान में आग लगाने की कोशिश की थी। इसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है और धारदार चाकू से लैस था।

लखनऊ: फ्रांस में टीचर की बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इसे इस्लामिक आतंकवाद बताया था। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति का दुनिया के कई मुस्लिम विरोध कर रहे हैं। कट्टरपंथी ने बार-बार फ्रांस को धमकी दे रहे हैं।

इसके बाद एक फिर गुरुवार को फ्रांस के नीस में एक शख्स ने चाकू मारकर तीन लोगों की हत्या कर दी थी, तो वहीं सऊदी अरब में फ्रांस दूतावास के सुरक्षाकर्मी के ऊपर हमला हुआ था। इसके बाद फ्रांस के राष्ट्रपति ने एक फिर कहा कि फिर हुआ इस्लामिक आतंकी हमला।

हमलावार को पुलिस ने मारी गोली

अब इस बीच रूस में एक शख्स ने पुलिस वाले को चाकू मार दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गोली मार दी। जिस इलाके में हमला हुआ है वह मुस्लिम बहुल है और हमलावार अल्‍लाहू अकबर का नारा लगा रहा था।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान की थू-थू कराने वाले इस सांसद को PM इमरान देंगे ऐसी खौफनाक सजा

इसने पहले इस युवक ने कुकमोर इलाके में पुलिस थान में आग लगाने की कोशिश की थी। इसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है और धारदार चाकू से लैस था। उसने गोली मारे जाने से पहले एक पुलिसवाले पर चाकू से हमला कर दिया जिसके कारण पुलसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया।

स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक,हमलावर का नाम विटले अंतीपोव है। रूस की जांच एजेंसी का कहना है कि वह इसे आतंकवाद की घटना की देख रहे हैं और एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। रूस की न्यूज एजेंसी का कहना है कि यह हमलावर अल्‍लाहू अकबार के नारे लगा रहा था। उसने पुलिस कोकाफिर बताया था।

ये भी पढ़ें...मोदी घिरे खतरों से: 23 सुरक्षा कर्मी कोरोना पॉजिटिव, अलर्ट हुए सभी अधिकारी

पुलिस थाने में आग लगाने की कोशिशि

इस मामले की जांच कर रहे हैं अधिकारियों ने कहा कि हमलावर ने जिले की पुलिस की एक इमारत में आग लगाने का प्रयास किया था। गिरफ्तार करते समय उसने पुलिस अधिकारी पर चाकू से हमला कर दिया। उसने पुलिसवालों से कहा कि मैं तुम सभी को मारने जा रहा हूं। इसके बाद आरोपी ने पुलिस अधिकारी पर ताबड़तोड़ चाकू से हमले कर दिए। पुलिस की चेतावनी के बाद भी वह नहीं माना। इसके बाद पुलिस ने मजबूर होकर उसे गोली मार दी। इसके बाद हमलावर की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...फ्रांस की इस घटना से समझें, मुसलमान जाकिर नाइक से इतनी नफरत करते क्यों हैं?

घायल पुलिस अधिकारी को अस्‍पताल में एडमिट कराया गया है, लेकिन उसकी जान अभी खतरे में है। जांच करने वाले अधिकारियों ने इसे आतंकी घटना का प्रयास' करार दिया है। अब मामले की जांच शुरू की गई है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News