Alert: उड़ जाएंगे आपके होश, फेसबुक ने 3 लाख लोगों के साथ कर दिया ये बड़ा काण्ड

ऑस्ट्रेलिया के गोपनीयता नियामक ने तीन लाख से अधिक लोगों की निजी सूचनाओं को बिना उनकी जानकारी के राजनीतिक सलाहकार कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका से साझा करने के आरोप में फेसबुक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

Update: 2020-03-10 07:29 GMT

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के गोपनीयता नियामक ने तीन लाख से अधिक लोगों की निजी सूचनाओं को बिना उनकी जानकारी के राजनीतिक सलाहकार कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका से साझा करने के आरोप में फेसबुक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

ऑस्ट्रेलियाई सूचना आयुक्त एंजेलिन फॉक ने संघीय अदालत में फेसबुक पर एक सर्वे ‘दिस इज योर डिजिटल लाइफ’ से अपनी वेबसाइट पर राजनीतिक रुझान जानने के लिए 3,11,127 उपयोगकर्ताओं की जानकारी का खुलासा करके गोपनीयता कानून को तोड़ने का आरोप लगाया है।

फेसबुक से बची महिला की जान, जानें क्या हुआ ऐसा जो सुर्खियों में आ गई ये घटना

उन्होंने कहा, फेसबुक के इस प्लेटफॉर्म के डिजाइन का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं को उचित विकल्प का इस्तेमाल करने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी पर नियंत्रण करने में असमर्थ करना था।

इस मुकदमे में गोपनीयता कानून के प्रत्येक उल्लंघन में अधिकतम 1.7 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना हो सकता है। यदि अदालत ने 3,11,127 मामलों में से हर एक के लिए अधिकतम जुर्माना लगाया, तो यह जुर्माना 529 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का होगा।

साल 2014 से 2015 तक इसी तरह उपयोगकर्ताओं के व्यक्तित्व प्रश्नोत्तरी सर्वे के कारण शुरू की गई जांच के बाद अमेरिकी फेडरल ट्रेड कमीशन ने पिछली जुलाई में फेसबुक पर रिकॉर्ड 5 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया था।

ये भी पढ़ें...फेसबुक में बड़ा बदलाव: अब मिलेंगे ये खास फीचर्स, पहले से होगा ज्यादा शानदार

Tags:    

Similar News