गोलीबारी से दहला UK! पुलिस ने इलाके को किया सीज, कई घायल

दुनिया के मशहूर लंदन ब्रिज के पास शुक्रवार शाम को गोलीबारी और चाकू से हमले की खबर है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को सीज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

Update: 2019-11-29 17:09 GMT

ब्रिटेन: दुनिया के मशहूर लंदन ब्रिज के पास शुक्रवार शाम को गोलीबारी और चाकू से हमले की खबर है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके को सीज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हमले में कई लोगों के घायल होने की खबर है।

यह पढ़ें...Fastag की अनिवार्यता की तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ी



स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि लंदन ब्रिज पर हुई घटना से निपटने के शुरुआती चरण में हैं। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री ऑफिस के ट्विटर हैंडल पर कहा, 'मुझे लंदन ब्रिज की घटना पर लगातार जानकारी दी जा रही है, पुलिस और सभी आपातकालीन सेवाओं को तत्काल मुहैया कराए जाने पर उन्हें धन्यवाद देना चाहता हूं।'

यह पढ़ें...सावधान: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, इस बार ठंड का रहेगा ये हाल

इस हमले के लिए एक शख्स को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं. हालांकि लंदन एंबुलेंस सर्विस ने इसे 'बड़ी घटना' करार दिया है। इससे पहले लंदन ब्रिज पर जून 2017 में आईएसआईएस के आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

Tags:    

Similar News