Chandrayaan-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर जापान, ब्रिटेन समेत दुनिया भर से मिल रही बधाई, चीन के ग्लोबल टाइम्स ने ये कहा

Chandrayaan-3: भारत ने चंद्रयान-3 का सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। सफल लॉन्चिंग के बाद जापान, ब्रिटेन सरीखे देशों से बधाइयां मिल रही हैं। इसरो को बधाई देने वालों का तांता लगा है। चीनी मीडिया ने भी इस मिशन को लेकर एक ट्वीट किया है।

Update: 2023-07-14 13:27 GMT
Chandrayaan-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग (Social Media)

Chandrayaan-3 News: भारत का चंद्रयान-3 शुक्रवार (14 जुलाई) को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर (Satish Dhawan Space Center) से सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ। करीब 42 दिनों की यात्रा के बाद चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (South Pole) पर लैंड करेगा। ISRO के अनुसार 23-24 अगस्त को चंद्रयान-3 दक्षिणी ध्रुव पर उतरेगा।

भारत के चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक लॉन्चिंग पर कई देशों से बधाई संदेश आ रहे हैं। जापान (Japan), ब्रिटेन (Britain) की अंतरिक्ष एजेंसियों ने भारत को इस सफलता के लिए बधाई दी है। चीन के सरकारी अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' (Global Times) ने भी भारत के लिए बधाई संदेश जारी किए हैं।

जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने क्या कहा?

भारत के चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लॉन्चिंग के बाद जापान की अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया। जिसमें लिखा, 'भारत को चंद्रयान के सफलतापूर्वक लॉन्च पर बधाई।'

ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी ने दी बधाई

ब्रिटेन की अंतरिक्ष एजेंसी यूके स्पेस एजेंसी (UK Space Agency) ने भी भारत को बधाई दी है। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मंजिल- चांद... चंद्रयान के सफलतापूर्वक लॉन्च के लिए ISRO को बधाई।'

Tags:    

Similar News