'कोरोना' पर दुनिया के सामने बेनकाब हुआ चीन, वुहान लैब के वैज्ञानिकों ने उगला राज

वीडियो में दिख रहा है कि वुहान लैब के वैज्ञानिकों में से कुछ ने टीशर्ट पहनी थी, तो कुछ बेफिक्र होकर चमगादड़ों को पकड़े हुए थे। इसका परिणाम यह हुआ कि टीम में मौजूद एक सदस्य को चमगादड़ ने काट लिया था।

Update: 2021-01-17 11:46 GMT
यह जानते हुए कि गुफा में मौजूद चमगादड़ खतरनाक और संक्रामक साबित हो सकते हैं। वैज्ञानिकों को सुरक्षा मानको को ताक पर रखकर काम करते देखा जा सकता है।

बीजिंग: कोरोना वायरस के स्रोत का पता लगाने चीन के वुहान शहर पहुंची विश्वण स्वा स्य्मय संगठन(डब्ल्यूएचओ) के टीम के दौरे के बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है।

वुहान लैब के वैज्ञानिकों ने माना है कि रहस्यामय गुफाओं से चमगादड़ के नमूने लेते समय उन्हें् कुछ चमगादड़ों ने काट लिया था।जिन गुफाओं से चीनी वैज्ञानिक नमूने लेने गए थे, वे गुफाएं कोरोना वायरस से संक्रमित चमगादड़ों का घर कही जाती हैं।

चीन के सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी पर करीब दो साल पहले दिखाए वीडियो में चीनी वैज्ञानिकों ने चमगादड़ के काटने की बात को स्वीकार किया है।

Covaxin ने सवाल उठाने पर अमेरिकी मीडिया को दिया ऐसा जवाब, हो गई बोलती बंद

वीडियो के जरिये सामने आई चीनी वैज्ञानिकों की करतूत

इस वीडियो में यह भी नजर आ रहा है कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों ने चमगादड़ के नमूने लेते समय लापरवाही बरती जिससे वे चमगादड़ के शिकार बने।

यह खुलासा ऐसे समय पर हुआ है, जब डब्ल्यूएचओ की टीम कोरोना के स्रोत की जांच के लिए चीन में मौजूद है। चीन ने काफी टालमटोल के बाद जांच दल को अपने यहां आने और वुहान में जांच करने की अनुमति दी है।

बता दें कि दुनिया भर में तबाही मचाने वाली वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की शुरुआत पिछले साल चीन के वुहान शहर से हुई थी। एक साल बाद चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम को कोरोना वायरस के स्रोत का पता लगाने के लिए वुहान आने दिया है।

'कोरोना' पर दुनिया के सामने बेनकाब हुआ चीन, वुहान लैब के वैज्ञानिकों ने उगला राज(फोटो:सोशल मीडिया)

चीन ने वीडियो को कर दिया सेंसर

यह वीडियो सबसे पहले चाइना सांइस एक्सप्लोरेशन सेंटर ने पोस्ट किया था, लेकिन बाद में उसे चीन ने सेंसर कर दिया।

चीन की बैट वूमन वीडियो में कहती सुनाई पड़ रही हैं कि यह काम इतना खतरनाक नहीं है जितना लोग सोचते हैं।

उन्होंने कहा कि यह सही है कि चमगादड़ में कई खतरनाक वायरस होते हैं, लेकिन इनके सीधे इंसान को संक्रमित करने का खतरा ज्यादा नहीं होता है।

सभी वैक्सीन के होते हैं कुछ सामान्य साइड इफेक्ट, इससे घबराएं नहीं

'कोरोना' पर दुनिया के सामने बेनकाब हुआ चीन, वुहान लैब के वैज्ञानिकों ने उगला राज(फोटो: सोशल मीडिया)

चीनी वैज्ञानिकों की लापरवाही की कीमत चुका रही है दुनिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 दिसंबर 2017 को चीन के एक सरकारी टीवी चैनल ने वीडियो जारी किया था, जिसमें चीन की बैट वुमन कही जाने वाली शी झेंगली और उनकी टीम सार्स की उत्पत्ति का पता लगाने निकले थे।

यह जानते हुए कि गुफा में मौजूद चमगादड़ खतरनाक और संक्रामक साबित हो सकते हैं। वीडियो में वैज्ञानिकों को सुरक्षा मानको को ताक पर रखकर काम करते देखा जा सकता है।

बॉयोसेफ्टी लेवल 4 की लैब कही जाने वाली वुहान लैब के वैज्ञानिकों में से कुछ ने टीशर्ट पहनी थी, तो कुछ बेफिक्र होकर चमगादड़ों को पकड़े दिख रहे हैं। इसका परिणाम यह हुआ कि टीम में मौजूद एक सदस्य को चमगादड़ ने काट लिया।

ठंड में ब्रेन स्ट्रोक: इस उम्र को लोगों के लिए जानलेवा, जानें कारण और बचाव

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News